Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सरकार ने लॉन्च किया 300 करोड़ से ज्यादा का मेगा प्लान, इन इलाकों की बदलेगी रंगत
    राष्ट्रीय

    सरकार ने लॉन्च किया 300 करोड़ से ज्यादा का मेगा प्लान, इन इलाकों की बदलेगी रंगत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के बदरपुर, संगम विहार और देवली के इलाकों में लंबे समय से सड़कों, पानी और सफाई जैसी समस्याओं से परेशान लोगों को अब इन सब परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। रेखा सरकार अब इन इलाकों में विकास के लिए काम शुरू करने जा रही है। इन तीनों इलाकों के लिए 300 करोड़ से ज्यादा रुपयों की परियोजनाओं की घोषणा की गई है। इन विकास के कामों में सड़क बनाना, नालियों की सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्क और डिस्पेंसरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सरकार को उम्मीद है कि इन प्रोजेक्ट्स से आम लोगों की परेशानियां कम होंगी और इन इलाकों की हालत सुधरेगी।

    संगम विहार को मिला सबसे बड़ा गिफ्ट

    तीनों विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा विकास बजट संगम विहार को मिला। इस इलाके के लिए 115 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि संगम विहार के लोगों को पहले की सरकारों से टूटी सड़कें, जाम सीवर और गंदा पानी मिले। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं और अब सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेगी। आगे उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से इलाके में बड़ा सुधार देखने को मिलने वाला है।

    देवली को मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं

    देवली विधानसभा में 104 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। सालों से बेसिक सुविधाओं का इंतजार कर रहे देवली के लोगों को आखिरकार अब सभी सुविधाएं मिलने वाली हैं। बुनियादी सुविधाओं को लेकर उनके सपने अब हकीकत में तब्दील होने वाले हैं। विकास प्रोजेक्ट से देवली की सूरत बदल जाने वाली है। सड़क और जल निकास से लेकर स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं देवली को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री ने इसे विकसित दिल्ली के लक्ष्य की तरफ बढ़ता हुआ एक कदम बताया और कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से प्रभाव में लाना है।

    बदरपुर में भी किया जाएगा विकास

    बदरपुर इलाके में 85 करोड़ से ज्यादा विकास कार्य का प्लान लॉन्च किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बदरपुर के लोग काफी लंबे समय से सड़क, पानी और दूसरी जरूरी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी झेल रहे थे, लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं और लोगों को जमीनी स्तर पर बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि काम के दौरान पारदर्शिता रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता को यह भरोसा दिलाया कि सभी काम तय किए गए समय में ही पूरे किए जाएंगे और साथ ही काम की गुणवत्ता से भी किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.