Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»SIP से 20 साल में 1 करोड़ का लक्ष्य! लेकिन महंगाई घटा देगी असली कमाई, जानें आखिर में हाथ में कितनी रकम बचेगी
    अजब गजब

    SIP से 20 साल में 1 करोड़ का लक्ष्य! लेकिन महंगाई घटा देगी असली कमाई, जानें आखिर में हाथ में कितनी रकम बचेगी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    SIP
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) लंबे समय के लिए एक शानदार निवेश विकल्प माना जाता है। देशभर में लाखों छोटे निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए SIP का सहारा ले रहे हैं। यदि आपका लक्ष्य अगले 20 वर्षों में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना है, तो आपको हर महीने करीब 11,000 रुपये का निवेश करना होगा, और इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलने की जरूरत होगी। ऐसे में 20 साल में आपका निवेश 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि उस समय 1 करोड़ की असली यानी रियल वैल्यू क्या होगी?

    एक उदाहरण से समझते हैं—2010 में गैस सिलेंडर 350 रुपये का था, जो अब करीब 1000 रुपये हो गया है। 2009 में 100 रुपये में 2 लीटर पेट्रोल मिल जाता था, जबकि आज उतने में मुश्किल से 1 लीटर ही मिलता है। इसका मतलब है कि महंगाई ने इन सालों में पैसों की खरीदने की ताकत लगभग आधी कर दी है। ऐसे में 20 साल बाद मिलने वाला 1 करोड़ रुपये असल में कितनी वैल्यू रखेगा?

    अगर औसत महंगाई दर 6% मानें, तो 20 साल बाद 1 करोड़ रुपये की रियल वैल्यू केवल ₹31 लाख रह जाएगी। 5% महंगाई दर पर यह ₹37.7 लाख और 7% महंगाई दर पर महज ₹25 लाख रह जाएगी। यानी महंगाई आपकी कमाई को धीरे-धीरे खा जाती है। इसलिए निवेश करते समय महंगाई के प्रभाव को जरूर ध्यान में रखें।

    इससे बचने का उपाय है—हर साल अपने SIP निवेश में 10% का स्टेप-अप जरूर करें। अगर आप 11,000 रुपये की SIP से शुरुआत करते हैं और हर साल इसे 10% बढ़ाते हैं, तो 20 साल बाद आप करीब ₹2.05 करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं। इससे आप न सिर्फ महंगाई की मार से बच सकते हैं, बल्कि अपने रिटायरमेंट और अन्य वित्तीय लक्ष्यों को भी आराम से हासिल कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर

    May 8, 2026

    तहखाने की मरम्मत कर रहा था प्लंबर, सामने दिखी पुरानी रस्सी, छूते ही बन गया करोड़पति

    May 7, 2026

    सड़क, खड़ी चट्टान को हाथ से काट किया तैयार, कांप जाता है ड्राइवर का कलेजा!

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.