Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»महादेव सट्टा के बाद अब ‘आशीर्वाद’ एप का खुलासा, करोड़ों में खेल रहा संचालक पहले चलाता था हार्डवेयर की दुकान
    छत्तीसगढ़

    महादेव सट्टा के बाद अब ‘आशीर्वाद’ एप का खुलासा, करोड़ों में खेल रहा संचालक पहले चलाता था हार्डवेयर की दुकान

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    महादेव सट्टा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिल्दा नेवरा। महादेव सट्टा एप के बाद अब तिल्दा नेवरा से जुड़े ‘आशीर्वाद एप’ का नाम सामने आया है, जिसे तिल्दा का ही एक युवक अलग-अलग ठिकानों से संचालित कर रहा है। इस बुक का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैल चुका है और इसका मुख्य संचालन इंदौर से किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि आशीर्वाद बुक का संचालक अधिकतर समय कार में सफर करते हुए ही सट्टे का काम अंजाम देता है। तिल्दा के करीब 50 से 60 युवक गोवा और इंदौर में रहकर अलग-अलग बुक्स के लिए काम कर रहे हैं। यह युवक, जो कभी तिल्दा स्टेशन चौक पर एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाता था, अब करोड़ों की सट्टा गतिविधियों से जुड़ चुका है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कभी बियर तो कभी कोल्ड ड्रिंक के साथ की गई तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

    इंदौर बना लिया है सट्टे का बेस
    आशीर्वाद बुक का मुख्य ठिकाना मध्यप्रदेश के इंदौर में है, हालांकि वह अक्सर ठिकाने बदलता रहता है ताकि पुलिस की पकड़ से बचा रह सके। हालांकि, उसका बड़ा हिस्सा का कारोबार अब भी तिल्दा क्षेत्र से ही संचालित होता है।

    टीआई सत्यम सिंह श्याम ने बताया कि फिलहाल पुलिस के पास उक्त युवक की स्पष्ट जानकारी या शिकायत नहीं है, लेकिन यदि कोई ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    इसी बीच, रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने दो थाना क्षेत्रों से पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर, गुढ़ियारी निवासी खुशाल जैन और शारदा पारा, कैंप-2, भिलाई निवासी तूफान तिलंते को ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़ा गया। इनके पास से 1.57 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल और एक स्कूटी जब्त की गई। आरोपी मिस्टर-बीन एप के जरिये सट्टा चला रहे थे।

    कागजों में मिला सट्टे का लेखा-जोखा
    वहीं सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेडा स्थित महिमा मंदिर परिसर के पास एक मकान में रेड के दौरान तीन सटोरिए – राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू और ओंकार सेन उर्फ ओम – को पकड़ा गया। उनके कमरे से 16 मोबाइल फोन के जरिए सट्टा चलाने का सेटअप और कागजों में सट्टे का विस्तृत हिसाब-किताब भी बरामद हुआ।

    इन सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिबंध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…

    May 6, 2026

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.