BREKING NEWSराष्ट्रीय

जज को आया ई-मेल, लिखा था- उड़ा देंगे मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट; मचा हड़कंप…

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को फिर एक बार आतंकी द्वारा बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह धमकी मुजफ्फरपुर कोर्ट के ऑफिशल ई-मेल पर आया है। इसके बाद सिविल और फैमिली कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। बम से उड़ाने की धमकी भरी सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई और कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया।

इस बीच जिला एवं क्षेत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने 2 बजे तक के लिए कोर्ट की कार्रवाई को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और खोजी कुत्ते की मदद से कोर्ट परिसर में संघन खोजबीन शुरू की। फिलहाल परिसर में पुलिस मौजूद है और वहां आने-जाने वाले सभी लोगों पर अपनी नजर बनाए हुए है।

हालांकि इस बार कोर्ट को खाली नहीं कराया गया है। सभी वकील और मुवक्किल अपने-अपने जगह पर हैं। हालांकि 2 बजे तक के लिए पूरी कार्रवाई बंद कर दी गई है। मुजफ्फरपुर में हाल ही में 28 जनवरी को भी आतंकी द्वारा कोर्ट को उड़ा देने का धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। उस समय पूरे कोर्ट परिसर को ही खाली कर दिया गया था और छानबीन की गई थी। लेकिन कुछ मिला नहीं था। फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button