BREKING NEWSराष्ट्रीय

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट का एक इंजन फेल, फुल इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री…

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी नुकसान की खबर नहीं है. फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई.

फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी नुकसान की खबर नहीं है. फायर डिपार्टमेंट को सुबह 10:53 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली थी और तुरंत फायर टेंडेर भेज गए. फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई.

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 579 विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी. विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, तभी इमरजेंसी की कॉल मिली. इसके बाद 10:39 बजे इमरजेंसी लागू कर दी गई और विमान ने 10:54 बजे लैंडिंग की. विमान में 161 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है. फिलहाल सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

Related Articles

Back to top button