Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग को 1 महीने तक रखा डिजिटल गिरफ्त में, 55 लाख की ठगी
    छत्तीसगढ़

    CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग को 1 महीने तक रखा डिजिटल गिरफ्त में, 55 लाख की ठगी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    CBI अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई: देश और प्रदेश में ऑनलाइन स्कैम के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। डिजिटल ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने के तरीके खोज रहे हैं। ये ठग खासतौर पर उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिन्हें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की अधिक जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर करीब 55 लाख रुपये की ठगी की गई।

    एक महीने तक वीडियो कॉल पर रखा कंट्रोल में
    मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को फर्जी CBI अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए डराया और ठगा। उन्होंने बुजुर्ग को बताया कि उनका बैंक खाता दो करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने उनसे 54 लाख 90 हजार रुपये वसूल लिए। बुजुर्ग को करीब एक महीने तक लगातार वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया।

    ऐसे दिया वारदात को अंजाम
    29 अप्रैल को श्याम चंद्राकर नामक बुजुर्ग को एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को CBI मुंबई कार्यालय से जुड़ा बताया। उसने कहा कि जांच में सामने आया है कि मुंबई का एक व्यक्ति नरेश गोयल, केनरा बैंक का एक खाता चला रहा है, जो श्याम चंद्राकर से पांच लाख में खरीदा गया था। इस खाते से दो करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। खुद को निर्दोष साबित करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए बुजुर्ग से पैसों की मांग की गई। डर के कारण उन्होंने ठगों की बात मान ली और 54.9 लाख रुपये गवां दिए।

    सावधानी ही सुरक्षा है
    सरकार और प्रशासन साइबर क्राइम को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि वे इस तरह की ठगी से खुद को और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.