पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में धड़क फिल्म की याद दिलाने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर कुछ लोगों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले जोड़े पर हमला कर दिया. इस दौरान युवक की जमकर पिटाई की गई और युवती की अपहरण कर लिया गया. अब इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें लड़की की मां और भाई सहित अन्य लोग शामिल हैं. साथ ही अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है. यह घटना पुणे जिले के खेड़ तालुका के…
Author: chhattisgarhrajya.in
असम में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिसने सिलचर के दो निजी अस्पतालों में पिछले एक दशक में कम से कम 50 सी-सेक्शन और स्त्री रोग संबंधी सर्जरी की थीं. आरोपी की पहचान पुलोक मलाकार के रूप में हुई है, जो श्रीभूमि जिले का निवासी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह सिलचर के एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सी-सेक्शन कर रहा था. दस्तावेजों की जांच में उसके सभी मेडिकल प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए. कछार जिले के एसएसपी…
नई दिल्ली: गोवा, बिहार, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है. सत्यपाल मलिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. सत्यपाल मलिक को मई के महीने में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वो पांव, यूरिन, लंग्स और किडनी इन्फेक्शन से जूझ रहे थे. सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई. सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे. उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए सुर्खियां बटोरी थीं. सत्यपाल मलिक के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक…
भारत की जीत में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की और 9 विकेट लेने में सफल रहे. पहली पारी में सिराज ने 4 विकेट तो वहीं, दूसरी पारी मे 5 विकेट लेकर भारत के लिए इतिहास रच दिया, इंग्लैंड की दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट लिए जिसने भारत को ओवल में यादगार जीत दिली दी. बता दें कि सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सिराज साल 1984 में माइकल होल्डिंग के बाद ओवल में टेस्ट मैच की चौथी पारी में 5 विकेट लेने वाले…
धमतरी । शादी के तीन माह बाद एक नवविवाहिता नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स ने रात में स्वयं इंजेक्शन लगाया था, जिसके कारण स्वजन असमंजस में हैं। नवविवाहिता होने के कारण तहसीलदार ने शव की जांच की, और तीन सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। नर्स की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।जिला अस्पताल धमतरी के परिसर में स्थित पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी निवासी 28 वर्षीय…
नई दिल्ली । मानसून की बारिश पूरे देश में कहर बरपा रही है। विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ज्यादा प्रभावित हैं। दोनों राज्यों बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केदारनाथ यात्रा भी छह घंटे तक रोकनी पड़ी, इस दौरान लगभग चार हजार श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे रहे। फिलहाल मानसूनी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर और उसके आसपास के पूर्वी भारत में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई…
बीजापुर । उसूर ब्लॉक के पुजारीकांकेर जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण कलमू गंगा नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ, जिससे ग्रामीण के पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर सीआरपीएफ कैंप की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया।यह घटना एक बार फिर नक्सलियों की आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाली रणनीति को उजागर करती है। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।
मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिवालखास कस्बे में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार को लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव सोमवार सुबह उनके घर के पास ही एक खाली प्लॉट से बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक हुए लापतासिवालखास वार्ड-1 निवासी श्रीचंद्र के बेटे जितेंद्र और मोनू, और उनके पड़ोसी हिम्मत के बच्चे – सात साल की मानवी,…
रायपुर । राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम योगेश नाई है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है और वह डुगरगढ़, जिला बीकानेर (राजस्थान) का रहने वाला है। आरोपी को 3 अगस्त को बीकानेर से गिरफ़्तार किया गया और 4 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।क्या है मामला?यह पूरा मामला 1 मई 2025 का है, जब प्रार्थी महावीर प्रसाद शर्मा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई…
अवधपुरी – रायपुर भाटागांव अवधपुरी महिला ग्रुप का सावन उत्सव दिनांक 3 अगस्त 2025 को स्थान शिवम अकादमी स्कूल में दोपहर 1:00 बजे आयोजित हुई।कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक खूब मनोरंजन किया सभी मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया सावन उत्सव में बहुत से प्रतियोगिता रखे गए जैसे हरित सिंगर, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी, बैलून, रैंप वॉक, डांस एवं गायन । महिला समिति की राधिका मढरिया ने बताया कि सावन उत्सव कार्यक्रम में निर्णायक के मंच मे श्रीमती मनोरमा दुबे, श्रीमती चमेली ठाकुर, श्रीमती सीमा गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता में शामिल लोगों का कर प्रथम…
