Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत अधोसंरचना कार्य तेज़ी से जारी है। यह रेलमार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है। परिचालन को बेहतर बनाने हेतु 206 किमी लंबी इस नई लाइन में से 150 किमी से अधिक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

Read More

कोरबा । जिले में प्रतिबंधित अवधि के दौरान अवैधानिक रूप से मछली परिवहन करने वालों पर मछली पालन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभाग को सूचना मिली थी कि अम्बिकापुर से कोरबा आ रही एक यात्री बस में चोरी-छिपे मछली की ढुलाई की जा रही है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए विभागीय टीम ने जय बजरंग बस सर्विस की बस क्रमांक CG 15-AB 0731 को गोपालपुर के पास रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बस से एक थर्माकोल बॉक्स में मछली बरामद हुई, जिसे लावारिस हालत में रखा गया था।जांच के दौरान जब मछली से भरे बॉक्स…

Read More

नई दिल्ली । संसद भवन परिसर में मंगलवार, 5 अगस्त को हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बैठक में मौजूद सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पीएम मोदी का यह सम्मान ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया है।बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि भारत आतंकवाद को न भूलता है और न कभी माफ करता है। हमारे सैन्य पराक्रम और निर्णायक…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल-मोल कर बोले। वृषभ आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला…

Read More

बीजापुर । नवीन पदस्थापना के तौर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने 4 अगस्त सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नम्रता  चौबे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। चौबे इससे पहले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली, जिला- महासमुंद का दायित्व संभाल रहीं थी। वे मूलतः झारखण्ड के गढ़वा जिले की रहने वाली हैं।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अपील – बारिश के मौसम में गहरे जल स्रोतों से सतर्क रहें आमजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर पाँच मासूम बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है।…

Read More

गाँवों से आरंभ हो रही है हरित अर्थव्यवस्था की क्रांति : रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में सम्पन्न हुआ पाँचवाँ भारत ग्रामीण संवाद वन विभाग और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया संस्था के बीच हरित बदलाव हेतु हुआ सहमति पत्र हस्ताक्षरित छत्तीसगढ़ में हरित विकास को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए आज भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर तथा ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पाँचवाँ भारत ग्रामीण संवाद – 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। “गाँवों के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की हरित आर्थिक बदलाव की यात्रा” विषय पर आयोजित इस संवाद में प्रदेश को…

Read More

बस्तर संभाग के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन नियद नेल्ला नार योजना से 6,816 हितग्राहियों को 8.22 करोड़ की स्वास्थ्य सहायता 33 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 450 से अधिक चिकित्सा स्टाफ की हुई नियुक्ति, 291 पदों पर भर्ती जारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और स्वास्थ्य योजनाओं की से नक्सल प्रभावित अंचलों तक पहुंची चिकित्सा सेवाएं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 5 से 7 अगस्त तक करेंगे बस्तर संभाग का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लेंगे जायजा 1 जनवरी 2024 से 16 जून 2025 तक केवल बस्तर संभाग में ही कुल 130 स्वास्थ्य संस्थाओं को NQAS के…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट सोमवार को सामने आया है. सीबीआई / ED की आगे जांच करने की शक्तियों के खिलाफ बघेल द्वारा लगाई गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. एससी ने दोनों को हाईकोर्ट जाने की छूट दी है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को अंतरिम राहत पर जल्द सुनवाई करने को कहा है. इसके बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है. पिता-पुत्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी याचिका न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाला…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी निर्णय से लाखों लोगों को मिलेगा राहत – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर…

Read More