अपने आराध्य की कृपा पाने के लिए लगभग सभी धर्मों में किसी न किसी रूप में व्रत की परंपरा देखने को मिलती है. हिंदू धर्म में तो हर दिन लोग किसी न किसी देवी-देवता या ग्रह विशेष के लिए व्रत रखते हैं. इसी व्रत के साथ उपवास शब्द भी जुड़ा हुआ है. जिसका प्रयोग लोग अक्सर इसी संदर्भ में करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि व्रत और उपवास में बड़ा अंतर होता है, यदि नहीं तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर किन कामनाओं को…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली । देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा, इसकी घोषणा निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कर दी। आयोग के मुताबिक 7 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। मतदान के दिन ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 22 जुलाई को इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया है। अब जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है, उम्मीदवारों के संभावित नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज़ हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की हो…
नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। इस गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण माने जा रहे हैं-अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली। बाजार खुलते समय सेंसेक्स 111.17 अंक गिरकर 81,074.41 पर और निफ्टी 33.45 अंक फिसलकर 24,734.90 पर आ गए।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी किए गए नए कार्यकारी आदेश के तहत, भारत सहित लगभग 70 देशों के निर्यात पर 25 प्रतिशत तक का आयात शुल्क लगाया जाएगा। इस फैसले…
रायपुर । प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 20वीं किश्त की राशि बेबकास्ट के माध्यम से जारी करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से रायपुर स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी सभागार में सवेरे 10 बजे से प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। इस मौके पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश…
रायपुर – छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र को…
छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों व उपलब्धियों की दी जानकारी नई दिल्ली – 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़…
डॉ. प्रमोद मेहरदा, अतिरिक्त सचिव एवं अरिंदम मोदक, सलाहकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार समावेशी विकास और ग्रामीण समृद्धि के सफर में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना, भारत सरकार की एक अग्रणी पहल के रूप में उभर कर सामने आई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई, इस पहल ने लाखों छोटे एवं सीमांत किसानों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है और पूरी तरह से डिजिटल, कुशल एवं पारदर्शी प्रणाली के जरिए प्रत्यक्ष आय सहायता प्रदान करने के एक वैश्विक मॉडल के रूप में खुद को स्थापित किया है।प्रत्यक्ष…
न्यूरो रेडियोलॉजी की अत्याधुनिक तकनीक से मरीज को मिला नया जीवन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) रायपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सभी एम्स और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) में पहली बार दुर्लभ सेरिब्रोस्पाइनल फ्लुइड (सीएसएफ)-वेनस फिस्टुला (सीएसएफ-वीएफ) का सफलतापूर्वक निदान और उपचार किया है। यह उपलब्धि अत्याधुनिक, न्यूनतम इनवेसिव इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलॉजी तकनीक से हासिल की गई।38 वर्षीय महिला मरीज, जो पिछले दो माह से लगातार गंभीर सिरदर्द और कानों में आवाज (टिनिटस) से पीड़ित थीं, इस जटिल प्रक्रिया के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गईं। यह समस्या उनकी दैनिक जीवन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(पीसी एंड आर ़ए) श्री के ़एस मनोठिया ने आज अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक मे श्री मनोठिया छत्तीसगढ़ से इस पद के लिए पहली बार चुने गये। वह लम्बे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत श्री सुरेश कैमल की जगह लेंगे।वार्षिक बैठक रायपुर में संपन्न हुई,जहां वर्ष 2025 -26 के वार्षिक खेल कैलेंडर के साथ वार्षिक आडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अ ़भा ़विद्युत नियंत्रण बोर्ड मे कुल 15 सदस्य राज्य की विद्युत कंपनियां जुड़ी हैं जिसका…
