Author: chhattisgarhrajya.in

भुज । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर भुज के कुणारिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दो दशक पहले अपनी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग की थी। इस बार वे अपने साथ नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग और एक दिल छू लेने वाली पहल लेकर आए। आमिर खान ने इस फिल्म को गांव के स्कूल बच्चों के साथ देखा, जिससे यह दिन उन बच्चों के लिए यादगार बन गया। स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों की आंखों में फिल्म के दृश्य और आमिर के साथ बिताए पलों की चमक साफ नजर आ रही थी। यह पहल आमिर…

Read More

बिलासपुर । धर्मांतरण और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों में दुर्ग से गिरफ्तार की गईं दो ननों को शनिवार को एनआईए कोर्ट, बिलासपुर से 50-50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज थी, जिसे कोर्ट के फैसले के बाद फिलहाल राहत मिली है। गौरतलब है कि इन दोनों ननों को नारायणपुर जिले की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्ग से पकड़ा गया था। उनके खिलाफ धर्मांतरण कराने और मानव तस्करी के आरोप लगे थे। मामले ने राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर की सियासत को भी प्रभावित किया। फैसला शुक्रवार को रखा गया…

Read More

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब 31 लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इस हादसे में चार युवक नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। क्या है मामला?यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे गदाई दियारा इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि नाव पर कुल 31 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश दियारा पार कर अपने-अपने गांव लौट…

Read More

लासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि विभागीय त्रुटि के कारण किसी कर्मचारी को अधिक वेतन प्राप्त हुआ है, तो उससे वह राशि वसूल नहीं की जा सकती। यह फैसला दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों की याचिका पर सुनाया गया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए वसूली आदेश को पूरी तरह निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी की कोई गलती नहीं होने…

Read More

2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा आयोजन ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर केंद्रित होगा कार्यक्रम देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आप राजनीति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ नए लोगों को शामिल करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी काम बनेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना…

Read More

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए वेजिटेरियन की जब भी बात आती है ऑप्शन तलाशने पड़ते हैं. क्योंकि प्रोटीन की कमी, हो विटामिन B12 की कमी नॉनवेज का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन इसका मतलब ये तो बिल्कुल नहीं कि वेजिटेरियन अपने शरीर को सेहतमंद नहीं रख सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. प्रकृति ने हमें कई चीजें ऐसी दी हैं जिनमें नॉनवेज से ज्यादा पोषण पाया जाता है. अगर आप अपने शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं और विटामिन B12 की कमी को दूर करना चाहते, तो मोरिंगा का सेवन कर सकते हैं. मोरिंगा एक…

Read More

रायपुर । राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजनांतर्गत प्राकृतिक खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 4 अगस्त को कृषि सखी प्रशिक्षण समिति रायपुर में व्याख्यान होगा।  इसमें मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वे इस प्रशिक्षण शिविर में ‘प्राकृतिक खेती- परिचय प्राकृतिक खेती का वर्तमान समय में आवश्कता, महत्व एवं लाभ’ विषय पर एक घंटे तक व्याख्यान देंगे।

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक   668.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 503.3 मि.मी. से 165.2 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 799.3 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 544 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 794.1 मि.मी., बिल्हा तहसील में 653.5 मि.मी., मस्तूरी में 660.5 मि.मी.,तखतपुर में 723.4 मि.मी., सीपत में 638 मि.मी., बोदरी में 606.8 मि.मी., बेलतरा में 568 मि.मी., रतनपुर में 669.1 मि.मी., सकरी में 717 मि.मी. और…

Read More

बिलासपुर । जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा से लाया जा रहा 30 किलोग्राम गांजा जब्त कर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि थाना सकरी क्षेत्र के चोरभट्ठी खुर्द निवासी गांजा मंगाकर अपने घर के सामने नीली बलेनो कार में रख रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चारों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान…

Read More