Author: chhattisgarhrajya.in

दुर्ग, 06 दिसम्बर 2024/विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ’’स्वथ्य धरा तो खेत हरा’’ आधारित मौजूदा मृदा स्वास्थ्य कार्ड लोगों का उपयोग कर अभियान के रूप में चलाये जाने के निर्देश के परिपालन में आज जिले में 04 स्थानों पर क्रमशः कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ), केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बोराई में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से कृषि वैज्ञानिक तथा किसानों के साथ मिट्टी के लिए सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा किया गया है। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण एवं अनुशंसा आधारित सुझाव दिया गया तथा स्कूल…

Read More

दुर्ग, 06 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना दुर्ग शहरी द्वारा आज प्रयास आवासीय विद्यालय में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना दुर्ग शहरी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर सहित जनपद सदस्य, स्थानीय पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन शिक्षा विभाग से जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र पांडेय के द्वारा किया…

Read More

रायपुर, 6 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की सुगम व्यवस्था से किसानों को न सिर्फ धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां किसानों को एक क्विंटल धान का सर्वाधिक 3100 रूपए मूल्य प्राप्त हो रहा है। धान बेचने के तुरंत बाद उपार्जन केन्द्र एवं समिति से माइक्रो…

Read More

रायपुर, 06 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए किसानों को टोकन जारी करने से लेकर बारदाना की व्यवस्था, धान का उपार्जन एवं भुगतान, केन्द्रों में खरीदे गए धान का उठाव पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसानों को धान विक्रय हेतु टोकन आवेदन करने के लिए समिति माड्यूल एवं टोकन तुंहर हाथ एप की सुविधा दी गई है। टोकन आवेदन करने में दिक्कत होने पर किसान समिति में ऑपरेटर के माध्यम से टोकन आवेदन कर सकते हैं। केन्द्रों में धान…

Read More

रायपुर, 06 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.15 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 6727 करोड़ 93 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी…

Read More

रायपुर, 06 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य में ब्रिटिशकाल में हुए जनजातीय विद्रोह की झांकी को वास्तविक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। ब्रिटिशकाल के दौर में अपनी अस्मिता और संस्कृति को बचाने के लिए हुए जनजातीय विद्रोह के दौरान कई छत्तीसगढ़ के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। झांकी के माध्यम से जनजातीय विद्रोह कोे वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित करने मेें बस्तर, कोलकाता और मुम्बई फिल्म सिटी के आर्टिस्ट जुटे हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री बोरा ने आज शहीद वीरनारायण सिंह…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 6 दिसंबर 2024। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में 9852 किसानों से 43661.92 मैट्रिक टन धान खरीदी की गई है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 89616 पंजीकृत किसान हैं, जिसके 9852 धान विक्रय करने वाले किसानों ने रकबा 8414.09 हेक्टेयर में उपजे हुए धान का विक्रय किया है।

Read More

नई दिल्ली. राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सभापति ने खुद ये बात सदन में कही है. उन्होंने कहा है कि ये गंभीर मामला है और इसकी जांच हो रही है. दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,’कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है. इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में स्थित दक्षिणी जोन प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के एक एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक छात्र विपुल थर्ड ईयर में पढ़ता था. जानकारी के अनुसार उसने गुरुवार रात में अपने साथियों के साथ शराब पार्टी भी की थी. इसके बाद देर रात अचानक विपुल की हालत बिगड़ गई और उन्हें कैंपस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान विपुल की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More

लखीमपुर. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के किसान बंदरों के आतंक से परेशान हैं. बंदर उनकी फसल नष्ट कर दे रहे हैं. ऐसे में बचाव के लिए अब किसानों ने अनोखा तरीका अपनाया है. वे ‘भालू’ बनकर खेतों में घूम रहे हैं और अपनी गेंहू, मिर्ची, केले, सरसों आदि की फसल को बंदरों से बचा रहे हैं. पूरा मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के गांवों का है, जहां पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक इस कदर है कि किसानों को अपनी फसल को बचाने के लिए भालू की ड्रेस पहनकर खेतों में घूमना पड़ रहा है.

Read More