बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/ भारत स्काउट्स और गाइड्स, छत्तीसगढ़ जिला संघ द्वारा 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक नवीन संगीत महाविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर और रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी और जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) टी.आर. साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 58 प्रशिक्षु, जिनमें 16 स्काउट मास्टर, 21 गाइड कैप्टन, 9 रोवर…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 6 दिसंबर/ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक समाप्त करने के बाद 8 दिसंबर से भर्ती की कार्रवाई फिर शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बिलासपुर रेंज (केन्द्र क्रमांक-01) के विभिन्न इकाईयों हेतु आवेदित पदों की भर्ती केन्द्र दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में 16 नवंबर से शुरू की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया 27 नवंबर से स्थगित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. के पारित अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रकिया पुनः 8 दिसंबर से…
रायपुर 6 दिसंबर, 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्री अजीत पवार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री द्वय एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के दूरदर्शी नेतृत्व में महाराष्ट्र की विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर ले कर जाएगी।
मुंबई 6 दिसंबर, 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की महाजीत के बाद सरकार गठन को लेकर चल रही उठापटक भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थम गई। परिणामों के 13 दिन बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार में शाम 5:30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में हुआ। सभी खबरों पर विराम लगाते हुए शिवसेना के नेता एकनाथ संभाजी शिंदे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वह देवेंद्र फडणवीस के बाद दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने डिप्टी सीएम की शपथ ली है।
मेष- आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने घर की सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपने पार्टनरशिप कर रखी थी, तो आपको उस पार्टनरशिप से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप किसी दूसरे पर काम को लेकर ज्यादा डिपेंड ना रहें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी। वृषभ- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को…
दुर्ग, 05 दिसम्बर 2024/ प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक बैंक कार्यालय में आज सम्पन्न हुई। बैठक में संचालक सदस्य अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग, उप संचालक कृषि दुर्ग से प्रतिनिधि विकास साहू एवं श्रीकांत चन्द्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक कुसुम ठाकुर उपस्थित थे। बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के अंतर्गत 311 सहकारी समिति से संबंधित कृषकों का फसल ऋण के साथ-साथ उद्यानिकी प्रकरणों में 11 कृषकों को 25 लाख रुपए ऋण स्वीकृत, गौपालन के 23 नवीन…
रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत जिले के शासकीय प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कालेज में संचालित प्रशिक्षण में सिलाई मशीन (5 वीं उत्तीर्ण), रिटेल सेल्स एसोसिएट (10 वीं), इलेक्ट्रिशियन (10 वीं), प्लंबर (5 वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन (8 वीं), डोमेस्टि डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (10 वीं) एवं जल वितरण संचालक (12 वीं)कोर्स में नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके है जिसमें बचे हुए सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश लिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड…
रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्पेशल एजूकेटर (अनुसूचित जनजाति वर्ग के मुक्त 1 एवं महिला 1 कुल 2 पद) पर भर्ती के लिए आवेदकों से आवेदन मंगाए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त 60 आवेदनों पत्रों के परीक्षण कर पात्र/अपात्र किया गया है। जिसके संबंध में दावा-आपत्ति मंगाए गए थे। तदनुसार अंतिम रूप से पात्र/अपात्र किया गया है। अपात्रता के संबंध में कारण भी उल्लेख किया गया है। जिसकी सूची जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अपलोड की गई है। अंतिम रूप से पात्र 5 आवेदकों को मूल दस्तावेज से संंलग्न दस्तावेजों को परीक्षण कराने के लिए उनके पते…
राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में किशोरी बालिकाओं के लिए स्वस्थ नोनी कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि स्वस्थ नोनी कार्यक्रम के तहत सभी शासकीय उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा दी जायेगी एवं उनका हीमोग्लोबिन जांच किया जाएगा। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है, जिनमें तनाव प्रबंधन, स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि, किशोरी बालिकाओं में होने वाले शारीरिक बदलाव, एचआईवी, भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर स्वास्थ्य, शिक्षा और परामर्श दिया…
रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के.चंद्रवंशी एवं जिला कार्यक्रम सुश्री रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला जेल परिसर में समस्त कैदियों का हेपेटाइटिस-बी एवं सी जाँच किया गया। नोडल अधिकारी डॉ.एस.के.मंडल, एपिडमियोलॉजिस्ट डॉ.कल्याणी पटेल, माइक्रोबायोलॉजिस्ट ज्योती खरे द्वारा समस्त कैदियों का हेपेटाईटिस बी एवं सी से बचाव के लिये सतर्कता बरतने, उपचार एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें एमएलटी डलेश पटेल, दीपिका बेहरा, सम्पत सिदार,वार्ड ब्वाय रवि सिदार, लोकनाथ गुप्ता के द्वारा समस्त कैदियों का स्क्रीनिंग व जाँच कार्य किया गया ।
