मध्य प्रदेश के बैतूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा-2 की रिलीज के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. फिल्म देखने पहुंचे दो गुटों के बीच सिनेमा हॉल में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक जा पहुंची.बैतूल के गंज थाना इलाके के कांतिशिवा मल्टीप्लेक्स में गुरुवार रात पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान, सिनेमा हॉल में दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए. सिनेमा हॉल में मौजूद अन्य दर्शकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और विवाद शांत…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 06 दिसंबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर , सहायक रिटर्निंग ऑफिसर , नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक में रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर , नगरीय निकाय के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने स्थानीय निर्वाचन की समीक्षा के दौरान कहा कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में सावधानियां बरतने के साथ गंभीरता…
रायपुर 06 दिसंबर 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी – 02, जिला रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 01 रिक्त पद पर 05 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही आवेदन निर्धारित तिथि व कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी – 02, एच.आई.जी 82 सेक्टर – 01, डी.डी. नगर…
रायपुर 06 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा एक फोन काॅल पर समस्या का निराकरण हो रहा है। रिम्स हाॅस्पिटल में भर्ती मरीज त्रिलोकी वर्मा के भतीजे हेमराज वर्मा ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में किया। श्री वर्मा ने काॅल सेंटर में फोन कर जानकारी दी कि उनके चाचा रिम्स हाॅस्पिटल में एडमिट हैं, उन्हें ब्लड चढ़ाने के लिए देरी की जा रही थी और अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी रिस्पांस नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद श्री वर्मा ने काॅल सेंटर में काॅल कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद…
रायपुर 6 दिसंबर 2024। एक वक्त था जब घर पर बारिश का पानी टपकता था, आंधी-तूफान आने पर छप्पर वाले घर पर रहने से चिंता सताती थी। दामाद और नाती आते थे, तो पक्के मकान और ठहरने की जगह नहीं होने पर दूसरे जगह में ठहराना पड़ता था, लेकिन अब सारी चिंताएं एक पल में दूर हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के बाद राशि खाते में ट्रांसफर की तब। किश्त की राशि खाते में पहुंची और निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। यह कहना है आरंग ब्लाॅक के खमतराई गांव की निवासी राधा बाई साहू का।…
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने मस्तूरी विकास खण्ड के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा और योजनाओं के संबंध में आम जनता से फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान वे वेद परसदा, भुरकुण्डा, विद्याडीह,टांगर, बोहारडीह इत्यादि ग्राम पचायतो में पहुंचे और कार्यों का निरीक्षण किया। वेदपरसदा में उन्होंने नवनिर्मित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा और प्लांट के कियान्वयन के संबध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन के संबध में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण…
बिलासपुर, 06 दिसंबर 2024/ “नमो ड्रोन दीदी योजना” से जिले के ग्राम चक्राकुंड की प्रीतमा दीदी के सपनों को उड़ान मिल रही है। ड्रोन उड़ाकर प्रीतमा आर्थिक सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की अभिनव योजना से समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। इस खरीफ वर्ष में प्रीतमा 36000 की कमाई कर चुकी है। ” नमो ड्रोन दीदी योजना ” से ड्रोन दीदी बनकर मुझे एक नई पहचान मिली है और मैं इस माध्यम से आजीविका कमाकर आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रही हूं।’ ये शब्द है ड्रोन…
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/राजीव युवा उत्थान योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन 23 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग युवाओं को कोचिंग दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2024 की स्थिति में न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थियों के पास स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थियों जिनके अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख रूपए तक हो और जो शासकीय…
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह के द्वारा जिले मे विकासखंड बिल्हा के ग्राम धौराभाठा, हरदी, झलफा, पेंड्रीडीह एवं ढेका सघन दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। सभी स्वच्छाग्राही दीदियों से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के विषय में विस्तार से चर्चा की। राज्य सलाहकार ने गांव से कलेक्शन यूजर चार्ज के विषय में, स्वच्छाग्राही के प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा की। गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय उसके उपयोग रखरखाव, सामुदायिक सोखपीट उसके उपयोग, सामुदायिक नाडेप उसके उपयोग का निरीक्षण किया गया। इसमें स्वच्छाग्राही…
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनु.जाति, अनु. जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु एसएससी, बैंकिग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, छ.ग.व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क परीक्षा प्रशिक्षण (कोचिंग) अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से प्रदान किया जावेगा। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 1 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित कराई जा रही है। पात्र प्रशिक्षार्थी प्राक्चयन परीक्षा में सम्मिलित होन हेतु 4 दिसंबर से प्रवेश पत्र कार्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र साइंस कॉलेज के पास बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। इस हेतु परीक्षा केन्द्र…
