रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर को सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है इस हेतु आज जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ के सभागार में जितेन्द्र कुमार जैन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में तथा अन्य न्यायाधीश गण की उपस्थिति व अंकिता मुदलियार,सचिव डी.एल.एस.ए. के नेतृत्व में बैंक एवं फाइनेंस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारतीय स्टेट, ग्रमीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा, बजाज फाइनेंस लिमिटेट, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंस दूर संचार…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के दिशा निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आज स्थानीय कार्यालय के आरोग्यम् सभा कक्ष में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय कार्यक्रम के समस्त नोडल अधिकारी के साथ समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम की जिसमें बिंदुवार प्रत्येक कार्यक्रम की गहनता से चर्चा करते हुए सिकलसेल, आयुष्मान वंदन योजना, कायाकल्प में चिन्हित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का मूल्यांकन, मलेरिया, हाइड्रोसील जैसे कार्यक्रमों में विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए। टी.बी.कार्यक्रम निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ अंतर्गत…
रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ अग्निवीर भर्ती रैली रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में प्रारंभ हो गई है। जिसमें प्रदेश भर के फिजिकल टेस्ट पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। जिसका आज निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने रैन बसेरा में पहुंच कर उनके ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं से चर्चा करते हुए सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अग्निवीर…
नये भवन बनने से बच्चों को पढ़ने में होगी सहूलियत गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुसार राज्य में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए भी विभिन्न कार्य किये जा रहे है। इसी के तहत राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले में 4 नये स्कूल भवनों की स्वीकृति दी गई है। इसके अतंर्गत दो मीडिल एवं दो प्राइमरी स्कूल के नवीन भवन स्वीकृत किये गये है। नवीन भवन मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत स्वीकृत किये गये है। इसके तहत पूर्व माध्यमिक शाला मैनपुर एवं मोंगराडीह तथा…
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। जिले में अब तक 23 हजार 785 किसानों ने 367 करोड़ 40 लाख रुपए का धान बेच चुके है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। सभी समितियों में धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये गये है। जिससे पंजीकृत…
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं जिला पंचायत सीईओ रीता यादव शामिल हुए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके तहत कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में जिले में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने…
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता की दृष्टि से प्रत्येक क्लस्टर में आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर 28 नवम्बर 2024 को मेरिट सूची जारी किया गया। तत्पश्चात चयनित एवं प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन गरियाबंद जिले के आधिकारिक वेबसाईट में किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संबंधित जनपद पंचायत गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, देवभोग एवं मैनपुर में 06 दिसम्बर 2024 को किया जायेगा।…
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भूमिका निभा रही है। प्रदेश में लागू की गई महतारी वंदन योजना से अनेक माताओं-बहनों को अब छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती है। प्रति महीने एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में पहुंच रही है। जिससे वह अपनी दैनिक उपयोगी सहित अन्य जरूरत की चीजों में खर्च कर पा…
गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। जिला खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरू ने बताया है कि आने वाले समय में विभाग के द्वारा ई-केवाईसी पूर्ण नहीं करने वाले हितग्राहियों के राशन रोके जायेंगें। साथ ही एक भी सदस्यों के ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशनकार्डों की पहचान विभाग ने कर ली है। उन्होंने ई-केवाईसी कराने से छुटे हुए राशन कार्डधारियों से ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासकीय राशन दुकान से खाद्यान्न सुविधा का लाभ निरंतर लेने के लिए अपने राशनकार्ड में शामिल सदस्यों से ई-केवाईसी जरूर कराये। खाद्य अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद जिले मे वर्तमान मे 2…
कोरिया 05 दिसम्बर 2024। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज किए गए निरीक्षण के दौरान सात वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल और उनकी टीम ने ट्रेक्टर सीजी 16 सीएम 6930 वाहन चालक मनोज कुमार, वाहन मालिक वीर साय, सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन चालक हीरा सिंह, वाहन मालिक सुशील साहू, सोल्ड महेन्द्रा ट्रेक्टर वाहन चालक रमेश कुमार, वाहन मालिक श्री रामधनी, ट्रेक्टर सीजी 16 ए 2321 वाहन चालक बब्लू, वाहन मालिक कमलेश साहू, टीपर सीजी…
