रायगढ़ 05 दिसम्बर 2024। मेसर्स जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड यूनिट-3, खरसिया रोड, रायगढ़ में बीते दिनों दुर्घटना ग्रस्त होकर दो व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में गंभीर खामियां पाए जाने पर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान रखते हुए लाईम एंड डोलो प्लांट में स्थापित समस्त बैग फिल्टर चेम्बर के हापर के इन्स्पेक्शन डोर को खोलकर जांच के कार्य में श्रमिकों के नियोजन को प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी…
Author: chhattisgarhrajya.in
धमतरी 05 दिसम्बर 2024। धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। बुधवार रात घर में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया। जिसके बाद जंगल में उसकी आधी लाश मिली। मृतक महिला का नाम सुखवती उम्र 70 वर्ष बताया जा रहा है और वह मडेली गांव की रहने वाली है। इस हादसे के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
रीवा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ऐसा मामला देखा जिसने सभी को चौंका दिया. अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम के गॉलब्लैडर से 1235 स्टोन निकाले गए. प्रतिमा लंबे समय से पेट दर्द से जूझ रही थीं. गंभीर हालत में उन्हें रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके गॉलब्लैडर में मल्टीपल स्टोन हैं. इसके बाद डॉक्टर बृजेश सिंह और उनकी टीम ने ऑपरेशन की तैयारी की. डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जब ऑपरेशन शुरू किया गया तो हमने एक-एक करके कुल 1235 स्टोन निकाले. सभी स्टोन छोटे दाल…
उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर में स्थित होटल में एक कपल ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली. मामला जनपद झांसी के मऊरानीपुर थानान्तर्गत गांधीगंज में स्थित कामता पैलेस नाम के होटल का है. यहां एक कमरे में करीब 20 साल का कपल ठहरा हुआ था. देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरे में दोनों फांसी पर लटके हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को नीचे उतारा. इसके बाद कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराई. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल पुत्र दयाराम निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश और…
बांसवाड़ा 05 दिसम्बर 2024। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सोमवार शाम करीब 5 बजे डॉक्टर-डॉक्टर खेलते वक्त 10 वर्षीय लड़के ने गलती से अपनी चार भतीजियों को कपास में छिड़कने वाला कीटनाशक पिला दिया. जिसके बाद हड़कंप मच गया और परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे. बीमार बच्चियों में 3 वर्षीय संजा, 2 साल की मनीषा, 3 साल की रानू और 5 साल की माया शामिल हैं. कीटनाशक पीने के बाद सभी बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्होंने उल्टियां शुरू कर दीं. परिजनों ने आनन-फानन…
रायगढ़ 05 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरकछार में भालू ने चरवाहे पर हमला कर दिया, लेकिन चरवाहे को उसकी गायों ने बचा लिया। भालू के हमला के दौरान करीब 10-12 गाय आवाज करते हुए भालू की ओर बढ़ने लगी। जिससे भालू डरकर जंगल में भाग गया। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बरकछार में रहने वाला असीम मिंज (42) चरवाहे का काम करता है। गांव के 10-12 गायों को जंगल में चराने ले जाता हैं। मंगलवार की दोपहर को असीम अपनी बुआ मरियम के साथ गांव की गायों को चराने के लिए कटाईघाट के जंगल गया…
उज्जैन 05 दिसम्बर 2024। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की विधिवत शुरुआत हो गई। देशभर से आए श्रद्धालु नई सुविधा से प्रसन्न नजर आए। भक्तों ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति का यह प्रयोग सराहनीय है। इससे श्रद्धालु किसी भी समय बिना किसी परेशानी के प्रसाद खरीद सकते हैं। भक्तों ने केवल योजना की तारीफ ही नहीं कि वे अपने साथ 47,700 रुपये का लड्डू प्रसाद भी खरीदकर ले गए हैं। महाकाल मंदिर मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…
नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2024। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ रानी जेटसन पेमा वांगचुक और वरिष्ठ अधिकारी भी थे। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली पहुंचने पर भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का स्वागत करते हुए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, उनकी यात्रा हमारी दोस्ती के अनूठे बंधन को और मजबूत करेगी। अपनी यात्रा के दौरान, भूटान नरेश राजनयिक संबंधों की समीक्षा के लिए भारतीय नेतृत्व के…
हैदराबाद 05 दिसम्बर 2024। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बुधवार (4 दिसंबर ) की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर में आयोजित ‘पुष्पा-2’ फिल्म स्क्रीनिंग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अल्लू अर्जुन के फैंस उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। अल्लू अर्जुन से मिलने की चाह में बेकाबू हुई भीड़ थिएटर के बाहर आरटीसी…
नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2024। अंतरिक्ष में अपनी कामयाबी का परचम बुलंद करने वाला ISRO आज शाम यूरोपीय स्पेस एजेंसी के प्रोबा-3 सोलर मिशन को लॉन्च करने वाला है। इस सोलर मिशन को बुधवार शाम पीएसएलवी-सी 59 से लॉन्च किया जाना था लेकिन प्रोबा-3 स्पेसक्राफ्ट में आई खामी के चलते कल इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी। अब आज शाम 4.15 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस सोलर मिशन को लॉन्च किया जाना है। प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड ऑटोनॉमी यानी प्रोबा-3 में दो सैटेलाइट शामिल हैं जो एक साथ जुड़े हैं। दोनों एक साथ उड़ान भरेंगे और सूर्य…
