Author: chhattisgarhrajya.in

किसानों को बताया गया नैनो डीएपी का लाभकारी इस्तेमाल : खेतों में डेमो देकर किसानों को सिखाया गया नैनो डीएपी का वैज्ञानिक प्रयोग चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी हेतु ठोस डीएपी खाद की संभावित कमी की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक खादों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में तरल नैनो डीएपी एक प्रभावशाली विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके प्रयोग से किसानों को प्रति एकड़ धान की फसल में लगभग 75 रुपए का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में इफको कंपनी द्वारा अब तक 3…

Read More

बच्चों के समुचित विकास के लिए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ करें कार्य अगली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की होगी गहन समीक्षा बच्चों से जुड़ी योजनाओं का हो शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जिला स्तर पर नियमित समीक्षा करें कलेक्टर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नौनिहालों के पोषण और उनको सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बच्चों के समुचित विकास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय श्री निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।…

Read More

गरियाबंद ।  जिला मुख्यालय गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में शुक्रवार 25 जुलाई को मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग केे कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 26 जून 2025 को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले में कुपोषण दर को कम करने का निर्णय लिया गया था। जिला प्रशासन के प्रयास से जिले के 920 गंभीर कुपोषित बच्चों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। जिसमें राजधानी रायपुर के बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर एवं उनके टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों…

Read More

बिलासपुर । शासकीय आईटीआई कोटा में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में संचालित एकवर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो (हिन्दी) तथा द्विवर्षीय व्यवसाय विद्युतकार, फिटर में प्रवेश के लिए 16 से 23 जुलाई तक पुनः आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला है। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक स्वयं अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से https://cgiti.admissions.nic.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

Read More

बिलासपुर ।  कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं निगग आयुक्त अमित कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय परिसर से स्वच्छता पेट्रोल वाहन को हरी झण्डी दिखाई। उन्होंने कहा कि नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद स्वच्छता की निरंतरता बनाये रखने की चुनौती रहेगी। इस चुनौती को पूर्ण करने में यह विशेष टीम काफी मददगार साबित होगी।नगर निगम क्षेत्र में यह पेट्रोलिंग वाहन शहर में घुम घुमकर सार्वजनिक स्थान एवं सड़कों पर कचरा फेंकने, गंदगी करने वालों को रोकने और जुर्माना लगाने का काम करेगी। इसके अलावा सड़कों पर ठेले, गुमटी अथवा अन्य तरीके से अतिक्रमण करने वालों…

Read More

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में ई-ऑफिस योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत फाईलें कागजी दस्तावेज के रूप में नहीं बल्कि पेपरलेस फार्म में डिजिटली अधिकारियों एवं कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जायेंगी। कलेक्टर ने बड़े कार्यालयों के अधिकारियों को शुरू में कम से कम 50-50 फाईलें डिजिटली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं ई ऑफिस के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है। अब हर ऑफिस को ई-फाईल पर काम करना होगा। यह कोई कठिन काम नहीं है। इसे हम कभी भी ऑनलाईन मोड में देख…

Read More

रायपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत को पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर, का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. सारस्वत का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। वर्तमान में डॉ. सारस्वत, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है

Read More

बारिश के मौसम में, जब हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है, तो सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार तो गला बैठ जाता है और इन्फेक्शन भी हो जाता है। गले में खराश के कई कारण हो सकते हैं, जैसे धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी पी लेना या फिर गले में इन्फेक्शन। लेकिन घबराएं नहीं, कुछ घरेलू उपायों से आप इस समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं। इन घरेलू उपायों से मिलेगा गले को आराम: नमक के पानी से गरारा: गले की खराश के लिए यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। नमक…

Read More

कोरबा ।  जिलों में बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किए जाने हेतु  किशोर न्याय अधिनियम तथा आदर्श नियम के प्रावधान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण) योजना संचालित है। योजना अंतर्गत विधि से संघर्षरत एवं देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु राज्य बाल संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ के माध्यम से सभी जिलों में संस्थागत एवं गैर संस्थागत सेवाएं उपलब्ध है। जिसके अंतर्गत जिले में किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यरत है। जिले में निवासरत ऐसे बच्चे जिनके माता या…

Read More