Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर। नगरीय निकाय के बाद अब पंचयत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल जारी हो गया है। इससे पहले जारी आरक्षण के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। 30 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने आदेश जारी किया है। दिये गये आदेश के अनुसार सर्वप्रथम जिला पंचायत व जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच व पंच का आरक्षण किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य के लिए अधिसूचना 28 और 29 दिसंबर को जारी होगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य, जनदप सदस्य, सरपंच व पंच…

Read More

कोरबा। संभागयुक्त बिलासपुर महादेव कांवरे ने आज कोरबा जिले के पाली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का अवलोकन कर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। कमिश्नर ने केंद्र में अब तक हुए धान खरीदी, धान उठाव, बारदाने की उपलब्धता , किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए, साथ ही उनकी सहूलियत के लिए केंद्र में आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। कांवरे…

Read More

जशपुरनगर। बगीचा एसडीएम रितुराज बिसेन ने बैठक में अनुपस्थित चार पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश विगत दिवस 19 दिसंबर 24 को तहसील बगीचा के सभी पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक हेतु तहसील कार्यालय बगीचा में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें दाता राम पैंकरा प.ह.न. 21 बिमड़ा ,28 कुरडेग, आशीष खेस्स प.ह.न. 24 कुटमा, सोनम टोप्पो प.ह.न. 29 जुजगु/40 टटकेला, अजय पैंकरा प.ह.न. 39 कलिया,40 बच्छरांव बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जिसके कारण उपरोक्त हल्का,ग्राम के कलेक्टर टी.एल., सी.एम. टी.एल., कलेक्टर जनदर्शन, पीड़ित क्षतिपूर्ति, जमानत सत्यापन, ई-कोर्ट पटवारी प्रतिवेदन, स्वामित्व योजना प्रगति, सीमांकन आदि के…

Read More

जशपुर। जिले में पैरावट में आग लगने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चों ने खेलते- खेलते ही माचिस लेकर पैरा में आग लगाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के घटमुंडा नवाटोली गांव की है। जहां दो नाबालिग बच्चे स्कूल से लौटने के दौरान लगभग 2 बजे खलिहान में रखे पैरावट में खेल रहे थे। खेलते- खेलते एक बच्चे ने माचिस लेकर पैरा को आग लगा दी। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले चुकी थी और आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि, बच्चा बाहर न आ सका और मौके पर ही…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को ली जाने वाली समय-सीमा की बैठक और जनदर्शन के आयोजन को संशोधित करते हुए अब सोमवार को आयोजित की गई है। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आने वाले आमजन अब अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अब सोमवार को निर्धारित समय में जनदर्शन में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ग्रामीण भारत और कृषि विकास के बिना विकसित राष्ट्र का स्वप्न पूरा करना संभव नहीं है। श्री धनखड़ ने उप राष्ट्रपति भवन में चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2024 समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि ग्रामीण विकास की रीढ़ है। जब तक कृषि का विकास नहीं होगा, ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदल सकता और जब तक ग्रामीण परिदृश्य नहीं बदलेगा, हम विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा नहीं रख सकते। देश की आर्थिक प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस समय भारत पहले से कहीं ज़्यादा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 71,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज आपके जीवन की नई शुरुआत हो रही है। आपकी वर्षों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये साल आपको और आपके परिजनों को नई खुशियां देकर जा रहा है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। पिछले दस सालों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थाओं में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से अधिक युवाओं…

Read More

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीआरएसआई (Public Relations Society of India) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उप मुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ पर असीम कृपा बरसाई है। छत्तीसगढ़ ऐसा भू-भाग…

Read More

ब्राजील। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय ग्रामाडो शहर में रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 10 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विमान पहले एक घर की चिमनी से टकराया फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक मुख्य आवासीय क्षेत्र में स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया,…

Read More

गुजरात। कच्छ में सोमवार की सुबह 3.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। यह झटका सुबह के 10.44 बजे महसूस किया गया था। जिले में इस महीने तीन की अधिक तीव्रता से यह दूसरी भूकंपीय झटका है। इससे पहले सात दिसंबर को जिले में 3.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पिछले महीने 18 नवंबर को कच्छ में चार की तीव्रता से भूकंप आया था। इसके ठीक तीन दिन पहले 15 नवंबर को उत्तर गुजरात के पाटन में 4.2 की तीव्रता से भूकंप…

Read More