रायपुर 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। रायपुर निवासी हेमलाल चक्रधारी ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा दो माह से राशन नहीं देने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे जब भी राशन के लिए शासकीय राशन दुकान जाते हैं तो दुकान संचालक राशन समाप्त होने की बात कहकर राशन नहीं देता है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की लेकिन वहां से समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्तिथ जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में की। जिसके बाद सम्बंधित…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 21 दिसंबर 2024/आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह जी के 167वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री कश्यप ने जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने हर कालखंड में अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने व संरक्षित…
बिलासपुर, 21 दिसंबर/कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है, जिस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया । रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित…
बिलासपुर, 21 दिसम्बर 2024/ तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत 10 राशन दुकान आवंटित करने के लिए 6 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इनमें एक दुकान नगरीय क्षेत्र तखतपुर एवं 9 दुकान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, तखतपुर में उक्त तिथि तक फार्म जमा किये जा सकेंगे। फूड इन्सपेक्टर श्री वस्त्रकार ने बताया कि तखतपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8.9 एवं 10 वार्ड के लिए राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत चोरमा, खरगहना, मोछ, पथर्रा,बहतराई, विजयपुर, चोरभठ्ठी कला, सकेरी और बूटेना…
बिलासपुर, 21 दिसंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आयकर विभाग और जिला कोषालय बिलासपुर द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर टीडीएस के प्रति जागरूक करने कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में आज दोपहर 2 बजे से टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आयकर कटौती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम मे अपर आयकर आयुक्त अनुभा टाह गोयल, आयकर अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, कोषालय अधिकारी सौमित्र प्रधान, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे व तरला नुरुटी के साथ जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित…
बिलासपुर, 21 दिसंबर 2024/जिला प्रशासन की राजस्व स्थापना के तहत चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उक्त तिथि को सत्यापन किया जाएगा। इनमें भृत्य एवं अर्दली के पदो के लिए सत्यापन 26 दिसंबर 2024 को और चौकीदार, फर्राश एवं प्रोसेस सर्वर पदों के लिए सत्यापन 27 दिसंबर 2024 को होगा। अभ्यर्थियों का चयन वर्गवार मेरिट के आधार पर किया गया है। इनमें भृत्य के 25 पद, अर्दली…
बिलासपुर, 21 दिसंबर 2024/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधकारी द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) एवं ड्रेसर ग्रेड 1 की प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ एवं www.cghealth.nic.in एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
बिलासपुर, 21 दिसंबर 2024/ग्राम पंचायत खैरा(ल) में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत, पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियों, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियों से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर द्वारा 26 दिसंबर 2024 तक आवेदन सीलबंद लिफाफे में मंगाए गए है। उचित मूल्य दुकान का संचालन ऐसे सकहारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह को दिया जाएगा, जो आवेनद पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो। पंजीयन प्रमाण पत्र में संबंधित पंचायत हेतु आवेदन स्वीकार किया जाएगा अन्य पंचायत का…
रायपुर, 21 दिसंबर 2024। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
रायपुर, 21 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। कृषि संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए…
