रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों के द्वारा नियमों के पालन की जांच हेतु संयुक्त जांच दल गठित की गई है जिनके माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गत दिवस संयुक्त दल द्वारा जांच करने पर विभिन्न उद्योगों के 17 वाहनों पर परिवहन नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए 3 लाख रूपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा जांच के दौरान बिना तारपोलिन के परिवहन, ओव्हर लोडिंग एवं ट्राली से ऊंचाई तक परिवहन किए…
Author: chhattisgarhrajya.in
सूरजपुर। जिले के बतरा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालागाड़ी से टकरा गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है. जानाकारी के मुताबिक, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के गुजरने का समय था. रेलवे क्रॉसिंग में फाटक नहीं होने से बाइक सवार ट्रैक पार करने लगे. इसी बीच अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में एक की मौत हुई तो दूसरा घायल हो गया है. यहां फाटक नहीं होने के कारण पहले…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ में शनिवार सुबह एक ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गई। हादसे में बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। शुक्ला ट्रैवल्स की बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। बस केरा से जांजगीर की तरफ जा रही थी। यह हादसा नवागढ़ के राछाभाटा के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रैवल्स की बस केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इसी दौरान नवागढ़ के राछाभाटा के पास ट्रक ने बस…
रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए…
इन दिनों अमरूद का सीजन है आपको दिनभर में 1-2 अमरूद जरूर खाने चाहिए। अमरूद में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। कहते हैं सीजनल अमरूद सेब से भी ज्यादा पौष्टिक होता है। अमरूद पाचन को दुरूस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। अमरूद खाने से वजन कम होता है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। अमरूद डाइटरी फाइबर से भरपूर है जिसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वैसे…
मेष- आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको मानसिक व शारीरिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। वृषभ- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्यों में…
रायपुर 20 दिसंबर 2024। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जे.एन. पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं पर दो आयु वर्ग समूह 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग में किया गया। जिसमें लोकनृत्य एकाकी, लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत गायन एकल व सामूहिक, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद तत्कालिक एवं समसामयिक विषयक, कविता पाठ, कहानी लेखन, प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसके अलावा कृषि उपकरण, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत…
रायपुर 20 दिसंबर 2024। शहीद स्मारक भवन में आज रायपुर नगर पालिका निगम के वार्डाें के आरक्षण निर्धारित किए गए है। वार्डाें का आरक्षण इस प्रकार है- वार्ड क्रमांक 01 वीर सावरकर नगर में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 2 पं. जवाहर लाल नेहरू में अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 3 संत कबीर दास में अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 4 यतीयतनलाल में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 5 बंजारी माता वार्ड में अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 6 वीरांगना अवंतिबाई में अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 8 महात्मा गांधी में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक 9 पं मोतीलाल…
रायपुर 20 दिसम्बर 2024/ आबकारी आयुक्त आर. शंगीता तथा कलेक्टर जिला रायपुर, डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब तस्करी की सूचना पर 18 दिसम्बर 2024 को लोहार चौक वार्ड नम्बर 64 थाना पुरानीबस्ती जिला रायपुर में छापामार कार्यवाही कर सतीश कौशल पिता शिवनारायण कौशल के आधिपत्य से 8 बोतल विदेशी मदिरा रॉयल स्टैग एवं लायन्स व्हिस्की (पंजाब राज्य में विक्रय हेतु) कुल 6.0 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 6800 है. जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के कायम प्रकरण में आरोपी…
रायपुर 20 दिसम्बर 2024। केन्द्रीय जेल रायपुर में 13 दिसंबर 2024 को राज्य सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा जनसामान्य को लाभान्वित करने के उददेश्य से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया है। इसके अन्तर्गत जेल विभाग को जेल साफ-सफाई हेतु संगोष्ठी तथा जेल के आंतरिक एवं बाह्य परिसर के साफ-सफाई हेतु श्रमदान का आयोजन किये जाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय जेल रायपुर को राज्य की “क्लीन जेल- रायपुर जेल” बनाये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत् जेल में स्वच्छता…
