‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन संरक्षण, पर्यटन और आजीविका की पहल को मिला सम्मान बस्तर में बदलाव की तस्वीर से लेकर वन्यजीव संरक्षण और डिजिटल नवाचारों की दिखी झलक रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को विभागीय प्रदर्शनियों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यह सम्मान प्रदान किया। विभाग की ओर से अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं…
Author: chhattisgarhrajya.in
‘छत्तीसकला’ में दिखा बिहान की दीदियों का हुनर, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बना आकर्षण धमतरी की पीएम जनमन आवास कॉलोनी का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र 7,900 किलोग्राम अपशिष्ट प्लास्टिक का उपयोग कर बनाई गई 12 किमी सड़क निर्माण की दी गई जानकारी वीबी-जीरामजी से जल संरक्षण, बालिका शौचालय, बकरी पालन के साथ सोलर दीदी के नवाचारों से दिखी बदलते गांवों की तस्वीर रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों में…
अंतिम दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत के सदाबहार नगमों के साथ सुनील सोनी के छत्तीसगढ़ी गीतों ने बांधा समां उषा बारले की पंडवानी में जीवंत हुई लोकगाथाओं की परंपरा, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति के विविध रंगों से सजा राज्योत्सव शिल्प ग्राम मंच पर पंथी, कथक, आदिवासी लोकनृत्य, जसगीत, सूफी संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अंतिम दिन नवा रायपुर का राज्योत्सव मेला मैदान लोकसंस्कृति, संगीत और कला के अनुपम संगम का साक्षी बना। एक ओर छत्तीसगढ़ी माटी की सोंधी महक से सराबोर लोकगीतों की मधुर धुनें थीं, तो दूसरी ओर बॉलीवुड के सदाबहार…
नौवीं बार संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमरीका ईरान पर ‘परमाणु हमला’ कर सकता है! राष्ट्रपति टं्रप इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नेतन्याहू के लगातार दबाव में हैं कि परमाणु हमले से ही ‘ईरान समस्या’ का कोई समाधान मिल सकता है। यदि ईरान पर परमाणु हमला किया गया, तो उसके बाद तीसरे विश्व युद्ध की स्थितियां ‘चरम’ पर होंगी। रूस, उत्तरी कोरिया, चीन और भारत भविष्य के विनाशकारी युद्ध में शामिल होने को बाध्य होंगे! लेकिन राष्ट्रपति टं्रप ईरान युद्ध के 8 लंबे महीनों के बाद भी दोहरी जुबान बोल रहे हैं कि ईरान के साथ ‘डील’ की बातचीत अच्छी चल…
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 64 अंक की मामूली गिरावट के साथ 76,853.11 पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 35 मिनट पर यह 0.57 फीसदी या 440 अंक की बढ़त के साथ 77,351 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.50 फीसदी या 116 अंक की बढ़त के साथ 23,916 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे…
संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए 83 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसकी औपचारिक विदाई अब तक नहीं हुई है। लोकसभा के इतिहास में यह स्थिति सबसे लंबी हो चुकी है। सदन की कार्यवाही फिलहाल ठहरी हुई है, मगर सत्र का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हुआ। इसी असामान्य घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। परिसीमन, महिला आरक्षण और संभावित विशेष सत्र को लेकर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच सवाल-जवाब तेज हो रहे हैं। संसद की विदाई में देरी, सियासत में नई हलचल इस साल 18वीं लोकसभा का आठवां सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ…
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संगरूर में रैली आयोजित होगी। इसके साथ ही कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी हो जाएगा। रैली से पहले कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सिंगला ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशे के बढ़ते कारोबार, गैंगस्टरवाद और बेरोजगारी को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपने वादे पूरा करने में…
करनाल | हाल के दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन गेम्स से जुड़ी कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है। करनाल में घर में हुई कहासुनी और पबजी (PUBG) खेलने से रोकने के बाद 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र प्रिंस ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। बड़े भाई सोनू ने उसे पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर पानी में कूद गया। बच्चे की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन बीते 10 घंटों से उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। क्या है करनाल का पूरा…
आबूरोड। राजस्थान के सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। आबूरोड के मावल गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त मंगलवार रात करीब 10.30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर वासड़ा से आबूरोड की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान मावल गांव…
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को बुधवार (4 नवंबर) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब होने के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी सेहत ठीक पाए जाने पर उन्हें आज सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी व पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी साथ थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को 85 वर्षीय पवार को अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि मौसम में…
