सुरक्षा बलों के साहस, स्थानीय जनसहयोग और पुनर्वास नीति से मिली निर्णायक सफलता – मुख्यमंत्री दूरस्थ अंचलों तक पहुंचीं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और जनकल्याण की योजनाएं, शासन पर बढ़ा लोगों का विश्वास – मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर को देश का अग्रणी जनजातीय संभाग बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे कदम : मुख्यमंत्री बस्तर रोडमैप 2.0 के माध्यम से पर्यटन, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के समग्र विकास पर विशेष फोकस – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र सरकार के ऐतिहासिक सहयोग के प्रति…
Author: chhattisgarhrajya.in
महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. ममता साहू ने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी…
डिजिटल एवं पारदर्शी व्यवस्था से सीधे खातों में अंतरित हुई प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि, वनवासी परिवारों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला नया संबल रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल अंतर्गत पेण्ड्रारोड जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से 9 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के 10 हजार 160 हितग्राहियों के बैंक खातों में 1 करोड़ 39…
टीकमगढ़। जिले में गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। घुना और खराब अनाज मिलने के बाद अब राशन की बोरी में जानवर की हड्डियां मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। नन्ही टेहरी की उचित मूल्य दुकान पर गेहूं की बोरी खोलने के दौरान उसमें जानवर के सिर और पैर की हड्डियां मिलीं। यह देखकर राशन लेने पहुंचे हितग्राही डर गए और उन्होंने गेहूं लेने से साफ इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग हरकत में आया और दुकान पर रखे पूरे राशन को सील कर…
भुवनेश्वर: ओडिशा के भद्रक जिले के भंडारीपोखरी इलाके में एक परिवार उस समय बुरी तरह डर गया जब उन्हें उस बिस्तर पर एक कोबरा मिला। उस पर देर रात एक महिला सो रही थी। सांप को सुरक्षित रूप से पकड़े जाने से पहले इस घटना ने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बीच दहशत फैला दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना भंडारीपोखरी में सुब्रत बिस्वाल के घर पर हुई। परिवार उस समय चौंक गया जब आधी रात को एक महिला के आराम करते समय अचानक बिस्तर पर एक कोबरा आ गया। जोर-जोर से फुफकारने लगा सांपबताया जा रहा है कि सांप…
तिरुवल्लूर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार को एक प्राइवेट मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में एक बड़ा बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना पार्थ पालयम गांव के पास गुमिडिपुंडी SIPCOT इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में हुई। तिरुवल्लूर पुलिस के अनुसार, मरने वाले की पहचान बिहार के रहने वाले रवि रंजन के तौर पर हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले चार घायल कर्मचारियों भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह को इलाज के लिए गुमिडिपुंडी…
अहमदाबाद: अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात में स्थिति शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना सामने आई है। कैश चोरी का एक वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने व्यवस्था को बदला दिया है। अंबाजी मंदिर गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थिति है। वीडियो में दावा किया है कि आउटसोर्स कर्मचारी ने मंदिर से कथित तौर पर एक लाख रुपये चुराए। सोशल मीडिया पर एक पुराना CCTV वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दान पेटी से कथित चोरी की घटना दिख रही है, हालांकि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मंदिर की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पिछले…
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमो गांव में मंगलवार को रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया. यहां दो माह पहले विवाह बंधन में बंधी एक विवाहिता अपने ही चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई. घटना के बाद गांव में घंटों तक हंगामा और पंचायत का दौर चला. सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू की. फिलहाल युवक फरार बताया जा रहा है, जबकि पुलिस युवती और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है. दो माह पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार,…
ऊना : बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान शिव कुमार उर्फ बबलू (20) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव दादूपुर, तहसील कायमगंज जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी बहडाला जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी 18 वर्षीय पत्नी ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शिव कुमार की बाजू तथा गुप्तांग पर…
नेशनल डेस्क : सुप्रीम कोर्ट में तीन-भाषा नीति का बचाव करते हुए, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार को कहा कि बोर्ड से जुड़े 28,848 स्कूलों में से 47.3% स्कूल पहले से ही 9वीं कक्षा के छात्रों को दो या उससे ज़्यादा भारतीय भाषाएँ पढ़ाते हैं। इसलिए, वे बिना किसी अतिरिक्त टीचर के ‘थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी’ (तीन भाषाओं वाली नीति) का पूरी तरह पालन कर रहे हैं, जबकि 99.19% स्कूलों में कम से कम एक भारतीय भाषा का टीचर है।CBSE, शिक्षा मंत्रालय और NCERT ने दाखिल किए हलफनामेCBSE द्वारा दाखिल जवाबी हलफनामे और शिक्षा मंत्रालय व NCERT के अलग-अलग हलफनामों…
