Author: chhattisgarhrajya.in

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को प्रस्तावित है। लगातार बढ़ती तारीखों से राजा रघुवंशी का परिवार निराश है। राजा की मां और बड़े भाई का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है और सोनम को सजा जरूर मिलेगी। दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई। परिवार के मुताबिक, उन्हें…

Read More

पानीपत : हरियाणा के पानीपत में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला भोला चौक क्षेत्र का है, जहां एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, मौके पर खड़ी उसकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय…

Read More

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को जहर देने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में महिला और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि परसौना गांव निवासी धर्मेन्द्र धरिकार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुसुम (38) तथा 4 बेटियां सुनैना, मधु, राधिका और सत्या हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुसुम को संदेह था…

Read More

कपूरथला : कपूरथला के गांव मल्लु कदराबाद में घरेलू विवाद के चलते एक प्रवासी महिला ने अपने तीन बच्चों के सहित कथित तौर पर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद परिवार वालो ने सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और तीनों की गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मल्लु कादराबाद निवासी लवकुश कुमार…

Read More

ईरान-अमेरिका के बीच जंग फिर शुरू हो गई है, इसी बीच मध्य-पूर्व में एक और युद्ध की आहट सुनाई दे रही है. ईरान के प्रॉक्सी माने जाने वाले हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर मिसाइलें और ड्रोन छोड़ दिए हैं. उनकी ये प्रतिक्रिया यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद आई है. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था लेकिन मार्च, 2022 में हुए संघर्षविराम के बाद हुई ये पहली हिंसक घटना है, जब दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े हैं. इस मसले को और गंभीर बनाया है अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस…

Read More

अगर आप इस बदलते मौसम में शाम की चाय के साथ पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं, तो देश के फ़ूड लवर्स के बीच आजकल एक नया क्रिस्पी स्नैक खूब ट्रेंड कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ के मशहूर ‘आलू के बरूले’ की। छोटे-छोटे साबुत आलुओं को चटपटे मसालों और बेसन-आरारोट के घोल में लपेटकर एकदम कुरकुरा फ्राई किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसके साथ परोसी जाने वाली तीखी और खट्टी पालक-धनिया की हरी चटनी। यदि आप भी घर बैठे स्ट्रीट स्टाइल का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यहाँ नोट करें इसकी सबसे आसान और परफेक्ट…

Read More

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर की धार्मिक पहचान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाए बिना नमाज के लिए आसपास के कुछ इलाके तय किए जा सकते हैं। अदालत ने कहा कि वह इस मामले की रोजाना सुनवाई करने और मसले को सुलझाने के लिए तैयार है। शीर्ष अदालत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली कई अपीलों पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कहा गया था कि धार जिले में विवादित भोजशाला…

Read More

Ashadha Purnima 2026 Date: आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं और कथा सुनते हैं. इस व्रत में प्रदोष काल के समय धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, रात के समय में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देते हैं. कभी कभी पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा का स्नान-दान अलग अलग दिन होता है. आइए जानते हैं कि आषाढ़ पूर्णिमा कब है? आषाढ़ पूर्णिमा पर स्नान और दान का मुहूर्त क्या है? आषाढ़ पूर्णिमा 2026 तारीख वैदिक…

Read More

बेंगलुरु: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर शहर में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां 65 साल की एक महिला को काले जादू के आरोप में गिरफ्तार किया है. महिला एक जज की कुर्सी पर काला जादू कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज में महिला काला जादू करती दिख रही है. आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है. महिला चिक्कबल्लापुर के JMFC कोर्ट के फर्स्ट अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज की कुर्सी पर काला जादू कर रही थी. महिला ऐसा क्यों कर रही है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. जज की कुर्सी पर फेंक रही थी सरसों का दाना न्यूज…

Read More

रायपुर- राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम के सुनियोजित…

Read More