Author: chhattisgarhrajya.in

न्यायालय से प्रकरण वापस लेकर पात्र उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ रायपुर- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के अंतर्गत अब न्यायालयों में लंबित बिजली बिल संबंधी प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को न्यायालयों में लंबित प्रकरण वापस लेना होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने बताया कि उपभोक्ताओं से मिल रहे उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि : गनियारी में आयोजित दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी में आयोजित इस शोकसभा में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया तथा शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की भेंट: लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय व्यवस्था की मिली जानकारी रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन गया, जब भिलाई स्थित शकुंतला विद्यालय के ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंचा। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत और…

Read More

भारतीय सेना ने आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून, 2026 तक राज्य के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम 12 जुलाई, 2026 को घोषित किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रायपुर के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किए गए हैं। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क), अग्निवीर…

Read More

पणजी : करापुर-सरवन में बन रहे एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन 100 दिनों से चल रहा है और ग्रामीणों ने इस मौके पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। पर्यावरणविदों और विपक्षी दलों के समर्थन से ग्रामीणों ने मांग की है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) विभाग और अन्य अधिकारी ‘हाउस ऑफ़ अभिनंदन लोढ़ा’ (HoABL) को इस हाउसिंग-कम-कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए दी गई मंजूरी वापस लें। प्रदर्शनकारी यह भी चाहते हैं कि सरकार पर्यावरण, ग्रामीणों के अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं की रक्षा के लिए कदम उठाए। पणजी में ग्रामीणों और एक्टिविस्ट्स के गुट ने प्रदर्शन किया।…

Read More

हैदराबाद : अपनी पत्नी, दो छोटे बेटों और अपने परिवार के तीन सदस्यों सहित छह लोगों की हत्या करने के बाद दो दिनों से फरार चल रहे व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के कोथुर मंडल के पेनजेरला में 29 वर्षीय बी. राजकुमार का शव मिला। स्थानीय लोगों ने एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में की। पास में जहर की एक बोतल मिलने से आत्महत्या का संदेह है। फ्यूचर सिटी पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी और अन्य वरिष्ठ…

Read More

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन मंगलवार को जांच के दौरान रद कर दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने उनके नामांकन पत्र को अमान्य घोषित किया। हालांकि, नामांकन रद किए जाने की आधिकारिक वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस फैसले के बाद बांकीपुर उपचुनाव का चुनावी समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है। निर्वाची पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पहले गिरफ्तारी, अब नामांकन रद वीणा मानवी ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के तुरंत…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित श्री बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में गिरफ्तार मंदिर समिति के एक कार्मिक को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चमोली पुलिस ने आरोपी प्रमोद नौटियाल को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने मामले से संबंधित विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। बदरीनाथ धाम में लोगों की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में शासन द्वारा…

Read More

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र स्थित गेनाटोल छतबनिया गांव में महज सात हजार रुपए के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने अपने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय विमल राम के रूप में हुई है। बेटी की शादी के लिए उधार लिए थे 7 हजार रुपएमृतक की पत्नी फूलो देवी ने कलुआही थाना में दर्ज कराए गए आवेदन में बताया कि बेटी की शादी के समय उनके पति ने अपने भतीजे मनीष राम से सात हजार रुपए उधार लिए थे। रविवार की शाम मनीष…

Read More

जम्मू डेस्क : सालाना अमरनाथ यात्रा में आज तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 23,345 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू बेस कैंप में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों की रोजाना संख्या बढ़ती जा रही है। आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्रद्धालुओं का 13वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस जत्थे में 5,335 श्रद्धालु…

Read More