महासमुंद 11 नवम्बर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर,11 नवम्बर 2024। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा…
रायपुर,11 नवम्बर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, मॉं भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत-शत् नमन। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि एमबी ओझा जी 1971 के युद्ध के साथ-साथ अनेक मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में…
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों/विभागों, सीपीएसई और संस्थानों में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीईएसएल का ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम सरकारी क्षेत्र में ईवी की बढ़ती मांग को पूरा करता है। इसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य अगले दो वर्षों में सरकारी कार्यलयों में 5,000 ई-कारों का उपयोग करना है।…
नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार सचिव और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमिता डावरा ने ईपीएफओ मुख्यालय, नई दिल्ली में कार्यकारी समिति की 109वीं बैठक की अध्यक्षता की। समिति के पुनर्गठन के बाद कार्यकारी समिति की यह पहली बैठक थी। कार्यकारी समिति ईपीएफ अधिनियम, 1952 के तहत एक वैधानिक समिति है, जिसका कार्य केंद्रीय बोर्ड, ईपीएफ को उसके कार्यों के निर्वहन में सहायता प्रदान करना है। इस दौरान अनेक विशिष्ट और महत्वपूर्ण मामले विचार-विमर्श, अनुशंसा और अनुमोदन के लिए समिति के समक्ष रखे गए।
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की नौका तारिणी नाविका सागर परिक्रमा II नामक एक वैश्विक परिनौचालन अभियान पर है। यह समुद्र में 39 दिनों की चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद अपने पहले पोर्ट ऑफ कॉल के लिए 09 नवम्बर, 2024 को लगभग 1430 बजे (स्थानीय समयानुसार 1700 बजे) ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमैंटल में बंदरगाह पर पहुंची। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इस ऐतिहासिक अभियान को 02 अक्टूबर, 2024 को गोवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस नौका ने गोवा से 4900 नॉटिकल मील की दूरी तय की है और 16 अक्टूबर, 2024 को भूमध्य रेखा को पार किया तथा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि, बेजोड़ अभिनय कौशल के धनी थिरु गणेशने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता के लिएहमेशा उन्हें याद किया जाएगा। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा: “लोकप्रिय फिल्म हस्ती थिरु दिल्ली गणेश जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्हें बेजोड़ अभिनय कौशल का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों के साथ…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 नवंबर को सुबह करीब 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के200वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। वडताल स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर कई दशकों से लोगों के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन पर अपना प्रभाव डाल रहा है।
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सहिष्णुता एक गुण है। यह हमारी सभ्यता के लोकाचार में गहराई से समाया हुआ है। यह समाज में सामंजस्य और समावेशिता का आधार है। यह सामाजिक समरसता का एक अभिन्न पहलू है। आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महाराजा अग्रसेन तकनीकी शिक्षा संस्था (मेट्स) के रजत जयंती समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री धनखड़ ने कहा, “सामाजिक सद्भाव के बिना, बाकी सब कुछ अप्रासंगिक हो जाता है। अगर घर में शांति नहीं है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि घर में कितनी संपत्ति…
पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी का एक कार्यक्रम चल रहा था. दुल्हन की विदाई होने वाली थी. उसी समय किसी ने फायर कर दिया. बंदूक की गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई, जिसमें वो भीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल…
