Author: chhattisgarhrajya.in

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी का एक कार्यक्रम चल रहा था. दुल्हन की विदाई होने वाली थी. उसी समय किसी ने फायर कर दिया. बंदूक की गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई, जिसमें वो भीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल…

Read More

नई दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ दिलाई। 65 साल की उम्र में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ गत 10 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर हुए। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की गई। 14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ कैंपस से कानून की पढ़ाई की है। वह दिल्ली हाईकोर्ट के जज के पद पर भी रहे। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण…

Read More

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में गौण खनिजों के उत्खनन एवं अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे के निर्देशन में खनिज अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिहवन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा एवं उनकी टीम ने बीते दिनों आरंग इलाके के ग्राम गुदगुदा में रेत अवैध खनन में संलिप्त पनडुब्बी नुमा मशीन, एक चेन माउन्टेन और एक हाईवा को मौके से जप्त कर थाना आरंग के सुपुर्द करने…

Read More

महासमुंद। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम तिहरीपाली के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सरायपाली हरिप्रसाद भोय, मंडी सचिव खिरभान सिंह ध्रुव, मंडी निरीक्षक सुशील कुमार साहू, अनुभाग अधिकारी जयंत सिंह चौव्हाण और मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल सम्मिलित थे। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर 470 पाकिट धान का अवैध भंडारण पाया गया, जिनका कुल वजन लगभग 188 क्विंटल था। इसके अतिरिक्त, 6.00 क्विंटल महुआ भी अवैध भंडारण के रूप में बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत यह भंडारण अवैध होने के…

Read More

महासमुंद। जिले में नेशनल हाईवे 53 पर दर्री पड़ाव के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) गैस सिलेंडरों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान न तो कोई विस्फोट हुआ और न ही कोई ट्रक की चपेट में आया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है। बता दें कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटेवा पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी और मौके पर रेस्क्यू में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद से ओडिशा के संबलपुर जाने के…

Read More

रायपुर। रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर विवेचना किया जा रहा है। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में रेंज साइबर थाना द्वारा कार्यवाही करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर आरोपियों को 24 परगना वेस्ट बंगाल, द्वारिका दिल्ली, विजयवाडा आंध्रप्रदेश एवं कोलार कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश, से गिरफ्तार किया गया है। केश 1 प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई…

Read More

रायपुर । 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) का आज दिनांक 10 नवंबर 2024 को 89 वर्ष की उम्र में रायपुर( छ ग )में निधन हो गया। सोमवार को महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी जाएगी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) 1962 ,1965 ,1971 के युद्ध में शामिल थे तथा भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे। वे भारतीय वायु सेना में सन 1956 में कमीशन हुए थे । पाकिस्तानी सेना के 90000 सैनिकों ने जनरल…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी किराएदार ने ही अपने मकान मालिक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मालिक रत्नेश्वर बैनर्जी ने किराएदार से उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी किराएदार मुकेश ने बजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी किराए दार भोपाल फरार हो गया। जिसके बाद भोपाल से चंडीगढ़ फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। आज शाम तक पुलिस पूरे मामले की खुलासा कर सकती…

Read More

यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द होना, उंगलियों में सूजन और पैरों और हाथों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द होने लगता है। ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें, अलसी का बीज यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है। जानें, अलसी का बीज किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है, इसका सेवन किस समय और कितना करना चाहिए ये भी बताएंगे। अलसी के बीज में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही पोषक तत्व शरीर में बढ़े हुए यूरिक…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए किसी बेहतर की संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको अपने जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसे तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके कुछ नए सहयोगी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। वृषभ- आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने…

Read More