रायगढ़, 4 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया। जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। यह पहला मौका होगा…
Author: chhattisgarhrajya.in
बलौदाबाजार, 4 दिसम्बर 2024/भारत सरकार क़े खेलो इंडिया योजना अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, कसडोल संचालित है। उक्त प्रशिक्षण केंद्र मे खेलो इंडिया लघु केंद्र की गाइडलाईन अनुसार 1 पास्ट चैम्पियन एथलीट (महिला या पुरुष ) की नियुक्ति हेतु आवेदन 10दिसम्बर 2024 तक आमंत्रित किया गया है। पास्ट चैम्पियन एथलीट नियुक्ति क़े लिए निर्धारित योयता मे पहली प्राथमिकता सम्बंधित खेल क़े मान्यता प्राप्त एनएसएफ या एसोसियेशन क़े तहत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। दूसरी प्राथमिकता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चैम्पियनशिप मे पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा या…
बलौदाबाजार,4 दिसम्बर 2024/भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 4 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ में किया जायेगा। इसके लिए माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण किये हुए अभ्यार्थियों को उनके ई-मेल में प्रवेश पत्र भेजा गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनरल ड्युटी पद हेतु 195 आवेदकों का 9 दिसम्बर 2024 एवं अग्निवीर टेक्नीकल एवं ट्रेडसमेन के पद हेतु 26 आवेदकों का 11 दिसम्बर 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के मोबाईल नम्बर…
बलौदाबाजार,4 दिसंबर 2024/बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम हटौद की रहने वाली कला बाई निषाद की जिंदगी किसी संघर्ष से कम नहीं है। कला बाई के पति स्वर्गीय तीजू राम निषाद का 10 साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह से कला बाई के कंधों पर आ गई। उन्होंने मजदूरी को अपना सहारा बनाया और अपने बेटे और परिवार का पालन-पोषण शुरू किया। कला बाई निषाद का बेटा भी अपनी मां की तरह मेहनती है। छह साल पहले उसकी शादी हुई और वह गांव में छह महीने मजदूरी करता है।…
बलौदाबाजार,4 दिसंबर 2024/प्रतिवर्ष विश्व 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आगामी कुछ दिनों तक समुदाय में एचआईवी-एड्स के संबंध में जानकारी तथा उससे बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार स्कूल कॉलेज में परिचर्चा,स्टाफ मीटिंग, रंगोली,पोस्टर तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से जिले भर में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार एचआईवी अर्थात ह्यूमन इम्युनो वायरस का संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध, दूषित रक्त का उपयोग,संक्रमित सुई सिरिंज के प्रयोग तथा संक्रमित गर्भवती माता से होने वाले बच्चे को हो सकता है। अगर इन…
बालोद, 04 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन मंे पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुँचे लोगों के समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने भी जनदर्शन में पहुँचे लोगोें से मुलाकत कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के अन्नुटोला निवासी गणेश राम कुमेटी ने अपने धान फसल की खरही जलने पर क्षति पूर्ति राशि…
बालोद, 04 दिसम्बर 2024। बालोद जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की सहुलियत एवं किसी कारणों से जनदर्शन में नही पहुँच पाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तक अपना सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करने हेतु व्हाट्सएप्प सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से जिले के कोई भी नागरिक कलेक्टोरेट या जिले के कोई भी कार्यालय में पहुँचे बिना कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपना सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रशासन से संवाद कर सकता है। इस नई व्यवस्था के तहत कोई भी आवेदक एवं नागरिक…
कोण्डागांव, 04 दिसंबर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में 04 दिसंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेला के लिए तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 04 दिसंबर को सुरडोंगर केशकाल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी नियोजकों द्वारा 4225 पदों पर भर्ती की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के क्रियान्वयन,…
बिलासपुर, 4 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन लगाकर उनकी समस्याएं सुनी। पहली जनदर्शन में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। कर्मचारियों ने व्यक्तिगत के अलावा सामूहिक समस्याएं भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने एक-एक कर सबकी समस्याएं इत्मीनान से सुनी और उनका समाधान किया। समस्याओं के निदान को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे फोन पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। कुछ गंभीर किस्म की समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर निदान करने के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। आदिवासी विभाग के…
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2024/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान मौजूद थे। यह आयोजन समग्र शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा एस मैथ्यू, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर नितीन माहौर एवं प्रभारी प्रतीक खण्डेलवाल भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के आसंदी से जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन खेल, शिक्षा, अभिनय से लेकर हर क्षेत्र…
