रायपुर 17 नवंबर 2024। बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धुड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई है। मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन विभाग की टीम के साथ ही बस्तर जिला प्रशासन तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक ऋण के माध्यम…
अगर आप सुबह लौंग का पानी पीते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पानी में घुलकर शरीर तक पहुंचते हैं और कई लाभ पहुंचाते हैं। लौंग का पानी पीने से हमारे शरीर में पाए जाने वाले त्रिदोष को भी बैलेंस किया जा सकता है। सुबह लौंग का पानी पीने से क्या फायदा होता है? वात, पित्त और कफ रहेगा बैलेंस- आयुर्वेद में सारी बीमारियों की जड़ वात, पित्त और कफ को माना जाता है। वात पित्त और कफ का बैलेंस बिगड़ने पर कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। खासतौर…
मेष- आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स से दूर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। वृषभ- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि उनके सहयोगी उनके कामों में साथ देंगे। आपको अपनी दिनचर्या को…
रायपुर, 16 नवंबर 2024। धरती आबा वीर जल, जंगल, जमीन के रक्षक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 13 से 15 तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय औेर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस चित्रकला प्रतियोगिता के…
रायपुर, 16 नवम्बर 2024। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों तक तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही है। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर नया घर मिलने पर विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती भगवंतीन कमार बहुत खुश है। आज उनका पक्के घर का सपना पूरा हुआ। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज उन्हें गृह प्रवेश कराया। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर श्रीमती भगवंतीन कमार ने घास-फूस की झोपड़ी की जगह पक्का घर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। राजस्व मंत्री टंकराम…
बीजापुर 16 नवंबर 2024। बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया जिसमें विकासखंड उसूर में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 नवम्बर तक आवापल्ली में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के खेल गतिविधियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन के समापन समारोह में कलेक्टर संबित मिश्रा,जानकी कोरसा जिला पंचायत सदस्य, कमलेश कारम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, शंखरैया मड़वी जनपद सदस्य, अनिता तेलम जनपद अध्यक्ष उसूर, बीराबोइन,…
जशपुरनगर 16 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व जारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नगर पालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावली तैयार करने के संशोधित कार्यक्रम अंतर्गत दावे तथा आपत्तियां 13 नवम्बर 2024 से प्राप्त की जाएगी। दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2024 अपरान्ह 3 बजे तक है। दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 24 नवम्बर 2024, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27…
जशपुरनगर 16 नवम्बर 2024। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस ‘‘माटी के वीर पदयात्रा‘‘ का आयोजन किया गया था। कार्यकम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी कर्मचारी और जशपुर जिले के स्वयंसेवी संस्था, समाजसेवी संस्था और रेड क्रॉस के साथ अन्य समाज सेवी लोगों ने यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों के लिए पेयजल की व्यस्था फल फूल ,केला , चना और गुड़ सहित खाने और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। जिससे यात्रा में शामिल लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा ।
जशपुनगर 16 नवम्बर 2024। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अंतर्गत आयोजित ‘‘जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम‘‘ 15 नवम्बर 2024 को जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के ग्राम कुटमा की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा पीएम जन-मन योजना से लाभान्वित हितग्राही लखपति दीदी मनकुंवारी बाई चर्चा करके योजनाओं की जानकारी लिए मनकुंवारी बाई ने बताया कि वे कृषि कार्य के साथ साथ बतख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी और साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य करती है। जिससे उनको अच्छी आमदनी हो जाती है। उनको पीएम जन-मन योजना…
