Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर 16 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 (#CGIndustrialPolicy24) पूरे दिन ट्रेंडिंग करता रहा। एक्स हैंडल पर #CGIndustrialPolicy24 पहले नंबर था। ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नयी औद्योगिक नीति बनाने की घोषणा की थी। इसे अमलीजामा पहनाते हुए राज्य गठन के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती के साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को नयी छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30…

Read More

रायपुर 16 नवंबर 2024/राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी दिल्ली में गरीब महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था हमारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारिका स्थित संस्था का भ्रमण किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी ली। यह संस्था छोटे-मोटे रोजगार कर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों के महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं उनके व्यक्तित्व विकास, और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। श्री डेका ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की साथ ही छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कैंप लगाने का अनुरोध किया। श्री डेका के अनुरोध…

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज ग्रेटर नोएडा में भारत के प्रमुख ‘दक्षिण एशियाई भूविज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी जियो इंडिया 2024’ के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, “ऊर्जा आज आर्थिक वृद्धि एवं विकास का आधार स्तम्भ बन गई है।” श्री पुरी ने आर्थिक प्रगति को गति देने में ऊर्जा के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल देश में, बढ़ती अर्थव्यवस्था के अनुरूप ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है। केन्द्रीय मंत्री ने इस आयोजन का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिसमें भारत और विदेश से…

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। ग्रामीण भारत के डिजिटल परिवर्तन की एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में, पंचायती राज मंत्रालय ने 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में अपने मंडप का शुभारंभ किया, जो विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने 14 नवंबर, 2024 को आर्थिक सलाहकार डॉ. बिजय कुमार बेहरा और संयुक्त सचिव विकास आनंद सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस तकनीकी चमत्कार का उद्घाटन किया। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम के हॉल 4, स्टॉल नंबर…

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर सुप्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की कलाकृति साझा की। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा “नवीकरणीय ऊर्जा में 200 गीगावाट क्षमता को पार करने की भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान! भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पंचामृत’ लक्ष्य के अनुरूप अक्टूबर में अक्षय ऊर्जा में 200 गीगावाट की उपलब्धि हासिल कर ली है। यह उल्लेखनीय वृद्धि 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावाट हासिल करने के देश के महत्वाकांक्षी अक्षय ऊर्जा लक्ष्य के अनुरूप…

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 13 नवंबर, 2024 को ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निबंध और कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित किया। ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव (डीएएचडी) ने की। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सचिव (ओएल), निदेशक (ओएल) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम…

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए, डाक विभाग ने महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने के लिए उनकी 150वीं जयंती के अवसर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस डाक टिकट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में जारी किया। 15 नवंबर 1875 को बिहार (वर्तमान झारखंड) के उलिहातु में जन्मे बिरसा मुंडा ने 1899 से 1900 तक ऐतिहासिक उलगुलान (महान विद्रोह) का नेतृत्व किया, जिसमें आदिवासी…

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कल नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के माध्‍यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों को तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। बैठक के दौरान, डॉ. चतुर्वेदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी के महत्व का उल्‍लेख किया, जिसमें कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कृषि में भारत…

Read More

बिलासपुर 16 नवंबर 2024। बिलासपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सरगांव थाना क्षेत्र का है। जहां बिलासपुर और रायपुर नेशनल हाइवे पर एक ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि रोड क्रॉस करने के दौरान ये हादसा हुआ है। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। घटना…

Read More

भिलाई 16 नवंबर 2024। पाटन में नया सीनेमा घर बनाया गया है जिसका उद्घाटन सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन करने के बाद यहां शहीद वीर नारायण सिंह पर बनी फिल्म को सांसद बघेल ने समाज के लोगों के साथ बैठकर देखे। सांसद विजय बघेल के यहां पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया। इसके बाद शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा आरती की गई। उनकी वीरता को याद किया गया। इसके बाद समाज के लोगों के साथ सीनेमाघर में शहीद वीर नारायण सिंह पर बनी…

Read More