Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर, 12 नवम्बर 2024। स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज महासमुंद जिले के उड़ीसा सीमा से सटे वनांचल क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षिक प्रगति, स्कूलों की सुविधाओं और शैक्षिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। बच्चों के उत्साही उत्तरों से प्रभावित होकर श्री परदेशी ने उनकी समझ और ज्ञान की सराहना की। निरीक्षण के दायरे में आने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोंडा, प्राथमिक शाला ओंकारबंद, पीएम श्री स्कूल खोपड़ी, मिडिल एवं हाई स्कूल खोपली, मिडिल और हाई स्कूल कसेकेरा, मिडिल स्कूल कुलिया, और कस्तूरबा…

Read More

रायपुर, 12 नवंबर 2024। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।…

Read More

रायपुर,12 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है।…

Read More

रायपुर, 12 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संत नामदेव जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि संत नामदेव महाराष्ट्र में कार्तिक एकादशी के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध संत-कवि हैं। भगवान विठोबा के अनन्य भक्त नामदेव जी का संपूर्ण जीवन भक्तिभाव से ओतप्रोत था। उन्होंने भक्तिगीतों की रचना की और हरिनाम को लोक सुलभ बनाकर उसका प्रचार किया। श्री साय ने कहा है कि संत नामदेव की भक्ति और समता के संदेश आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं।

Read More

रायपुर, 12 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की 12 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने मदन मोहन मालवीय जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी और भारत माता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय भावना एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण देशभक्त थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता…

Read More

रायपुर, 12 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 नवम्बर को सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी। आपको व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उन्हें कोई बात बुरी लगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार रहेंगे, जिन्हें…

Read More

देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन को बेहद खास माना जाता है क्योंकि, इस दिन भगवान विष्णु 4 माह की योगनिद्रा के बाद जागृत होते हैं। भगवान विष्णु के जागने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। साल 2024 में देवउठनी या देवउत्थान एकादशी के दिन कुछ शुभ योगों का भी निर्माण हुआ है। देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर-दिसंबर माह में कई तिथियां ऐसी होंगी जिनमें शुभ मांगलिक कार्य करना उत्तम माना जाएगा। आज हम आपको इन्हीं तिथियों के बारे में जानकारी देंगे…

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी ) और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के सहयोग से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 20 से 28 नवंबर, 2024 तक गोवा में 55वें भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की मेजबानी करेगा। यह कहानीकारों और सिनेमा प्रेमियों के लिए खुश होने का एक अवसर है। 55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) एक जीवंत कार्यक्रम और विविध कार्यक्रमों के साथ शुरू होने जा रहा है, जिससे वैश्विक सिनेमा के एक अविस्मरणीय उत्सव का वादा किया गया है। 55वें आईएफएफआई का पूर्वावलोकन संवाददाता सम्मेलन आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री…

Read More

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 12 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सचिवों के साथ उच्च और तकनीकी शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार भी उपस्थित रहेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री के. संजय मूर्ति, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सचिव, शिक्षाविद्, संस्थानों के प्रमुख और मंत्रालय के अधिकारी भी वहां मौजूद होंगे। इस कार्यशाला का मकसद एनईपी 2020 को लागू करने के लिए विभिन्न दृष्टिकोणों तथा पद्धतियों का प्रसार करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा…

Read More