Author: chhattisgarhrajya.in

उत्तर बस्तर कांकेर 11 दिसंबर 2024/ जिले के शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुये हिग्राहियों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर एवं एमसीएच अलबेलापारा कांकेर में 11 से 14 दिसम्बर तक, सांस्कृतिक भवन भंडारीपारा वार्ड कांकेर एवं आंगनबाड़ी भवन लट्टीपारा वार्ड में 11 से 12 दिसम्बर तक, सामुदायिक भवन संजयनगर वार्ड कांकेर एवं वाचनालय भवन मांझापारा वार्ड कांकेर में 13 से 14 दिसम्बर तक प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर…

Read More

नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024// राष्ट्रीय युवा महोत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन बालक हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर बिपिन मांझी की अध्यक्षता में किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को ग्रहण करने के लिए उपस्थित युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि खेलकूद, सभ्यता और अपने विचार को अच्छे कामों में लगाकर अच्छे इंसान बने। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी लगन, मेहनत और कर्तव्य के साथ पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने हमेशा देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र…

Read More

नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024//जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक वाट्सअप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें आवेदकों को उनके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार, स्वरोजगार, रिक्तियों से संबंधित पाठ्य सामग्री जैसे रोजगार समाचार, प्रतियोगिता दर्पण, सामान्य दर्पण, सक्सेस मिरर एवं अन्य परीक्षा उपयोगी सामग्री (पी.डी.एफ.) इस वाट्सअप ग्रुप में समय-समय पर शेयर की जाएगी, जिससे आवेदकों को सामान्य ज्ञान एवं परीक्षा पूर्व तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार वे आवेदक जिन्होनें पढ़ाई छोड दी है और स्वयं का रोजगार, स्वरोजगार करना चाहते है उनके लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कालेज गरांजी में विभिन्न कोर्स में…

Read More

नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024// 21वीं राष्ट्रीय पशु संगणना कार्यक्रम अंतर्गत नारायणपुर जिले में पालतू पशुओं की गणना की जा रही है। कलेक्टर बिपिन मांझी के मार्गदर्शन में एक नोडल अधिकारी, 04 सुपरवाइजर एवं 20 प्रगणकों के द्वारा डिजिटल प्रारुप में गोवाईल अप्लीकेशन के माध्यम से घर घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जा रहा है। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. आर. के पडोटी ने बताया कि पशुपालन संबंधी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में पशुओं की गणना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होती है तथा इस जानकारी का उपयोग विभिन्न कल्याणकारी कार्यकमों जैसे टीकाकरण, नस्ल संवर्धन में भी होता है।…

Read More

नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024// 1971 का भारत-पाक युद्ध एक ऐतिहासिक घटना थी, जिसमें 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के सामने लगभग 90 हजार पाक सैनिकों ने सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण किया था। पूरे सैन्य इतिहास में किसी भी सेना की अपने दुश्मन के खिलाफ इतनी बड़ी जीत की कोई मिसाल नहीं है। छत्तीसगढ़ हालांकि 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर बना था लेकिन इसने युद्ध के दौरान भारतीय सेना का समर्थन करने और युद्ध के बाद कैदियों को रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दिन के महत्व को समझते हुए इस तिथि को पूरे भारत में विजय…

Read More

रायपुर 11 दिसंबर 2024। नव उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ” से युवाओं को स्टार्टअप में बड़ी मदद मिलेगी। सर्वसुविधा युक्त इस उपयुक्त स्थान में बैठकर युवा अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों में पहुंचा सकेंगे। यहां प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग के लिए भी अलग-अलग स्पेस है। साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था के साथ कैफेटेरिया की व्यवस्था है। वर्तमान में कई स्टार्टअप कंपनियां सर्वसुविधा युक्त को-वर्किंग स्पेस में बैठकर अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगे हुए है। सोशल सेलर टेक्नोलाॅजी कंपनी से जुड़ी सुश्री अर्पिता हरिहरनो का कहना है कि…

Read More

रायपुर 10 दिसंबर 2024। देश के टायर टू सिटी में शामिल रायपुर में पहली बार इनोवेशन सेंटर, इनोवेट के माध्यम से नव उद्यमियों का भविष्य संवरेगा। स्टार्टअप के लिए यहां युवाओं को किफायती दरों में प्राइवेट केबिन और शेयरिंग प्लेटफाॅर्म मिल सकेगा। 300 सीटर स्पेस के माध्यम से बिजनेस को नए आयाम में पहुंचा सकेंगे। अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में लगभग एक करोड़ की लागत से भव्य इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। पहली बार स्टार्टअप एसोसिएशन की स्थापना राज्य में हो रही है। जिससे नए विचारों को मंच मिलेगा। साथ ही युवाओं को नवाचारों से जुड़ने व अपनी प्रतिभा…

Read More

रायपुर 11 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 15 हजार 316 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 2 हजार 583 किसानों से 23 करोड़ 44 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 53 हजार 498 किसानों से 02 लाख 23 हजार 419 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानांे से अब तक 539 करोड़ 43 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों…

Read More

गरियाबंद 11 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 20 दिसम्बर 2024 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन किये जायेंगे। यह अभियान 20 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, और रोजगार से संबंधित योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये…

Read More

रायपुर 11 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” एवं बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण 11 दिसंबर को करेंगे। साथ ही युवाओं को जाॅब ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। नव उद्यमी महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री एवं वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्रकुमार…

Read More