मोहला 11 दिसंबर 2024। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले वासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगातें दी। उन्होंने ग्राम पंचायत पेन्दाकोड़ो में आयोजित कार्यक्रम में 14 करोड़ 7 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित 55 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार उन्होंने 12 करोड़ 69 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने जा रहे 80 नवीन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया इनमें 28 लाख 51 हजार रुपए…
Author: chhattisgarhrajya.in
मोहला 11 दिसंबर 2024। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज पेन्दाकोड़ो में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित लोमेश मंडावी के माता-पिता को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की सुचिता पारदर्शिता पूर्वक राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा का आयोजन किये जाने के परिणामस्वरुप फल होनहार उम्मीदवारों को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका नसीब हो सका है। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र के छोटे से गांव कोलाटोला के युवक का राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन होना,…
कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2024/ जिले के प्रभारी मंत्री और वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोण्डागांव जिले में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने आज स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही परीक्षा की तैयारियों के लिए युवाओं को किट प्रदाय किया। प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खनिज न्यास निधि की राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए करने के निर्देश दिए गए…
कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2024 का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर 2024 के मध्य जगदलपुर जिला बस्तर में किया जा रहा है। जिला स्तरीय आयोजन के प्रथम विजेताओं को 12 दिसम्बर को बस से रवाना किया जाएगा। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 12 दिसम्बर को खेलो इंडिया सेंटर, ऑडिटोरियम बडेकनेरा रोड स्थित कोण्डगांव में दोपहर 12 बजे अपनी उपस्थिति देंगे, जहाँ सभी प्रतिभागियों को खेल परिधान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 01 बजे दल को बस से जगदलपुर के लिए रवाना किया जाएगा। प्रतिभागियों को…
कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उनके जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के निर्देश दिए। इस दौरान सायकल रैली, स्कूलों और छात्रावास में खेल गतिविधियां एवं क्विज प्रतियोगिताएं तथा अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। साथ विभिन्न योजनाओं…
नारायणपुर, 11 दिसंबर 2024// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला नारायणपुर अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन हेतु पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 सहपठित छत्तीसगढ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 20 तथा 21 (1) में प्रदत्त् शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन कृत्यों के निर्वहन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन मांझी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन को रिटर्निग आफिसर (पंचायत) एवं अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को सहायक रिटर्निग आफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है।
नारायणपुर, 11 दिसंबर 2024// अग्रणी जिला प्रबंधक नारायणपुर द्वारा सितम्बर 2024 तिमाही समाप्ति पर जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक 17 दिसम्बर दिन मंगलवार को सायं 4 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में रखी गई है। सभी सदस्य बैंको एवं शासकीय विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित होवें। उक्त बैंठक में जमा, अग्रिम अनुपात, जिले का सीडी रेशियो वर्तमान में 52.92 प्रतिशत है, जो आरबीआई के बेंच मार्क 60 प्रतिशत से कम है इस पर कैसे बढ़ाना है, किसान क्रेडिट कार्ड प्रगति, विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं में…
नारायणपुर, 11 दिसम्बर 2024// रामकृष्ण मिशन आश्रम में चल रहे 29वीं राजमाता जीजाबाई महिला फुटबॉल चौंपिनशिप में 10 दिसंबर को उद्घाटन मैच झारखंड और तमिलनाडु के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें झारखंड के 10 नंबर खिलाड़ी अमीषा बाक्सला के हैट्रिक गोल से झारखंड ने 3 – 0 से तमिलनाडु को हराकर अपना पहला लीग मैच में जीत हासिल किया। अमीषा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। द्वितीय प्रहर में ओडीशा और महाराष्ट्र के बिच मैच खेला गया जिसमे ओड़िशा टीम 2-0 से विजयी रही। ओडिशा टीम के ओर से प्यारी झाझा 45 मिनट पर पहला गोल किया और 54…
उत्तर बस्तर कांकेर 11 दिसंबर 2024/ जिला प्रशासन के द्वारा जिले के युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी शारीरिक दक्षता परीक्षा भर्तियों अग्निवीर पुलिस बल फारेस्ट गार्ड, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएससी की भर्तियों के पूर्व प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 बजे एवं शाम 05 से 07 बजे तक निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शारीरिक प्रशिक्षण में लगभग 250 युवक-युवतियों प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षार्थियों को रायगढ़ के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा…
उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2024/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के मुसुरपुट्टा में 11 दिसम्बर और कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आलबेड़ा में 18 दिसम्बर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
