Author: chhattisgarhrajya.in

मेष भले ही आज आपकी प्रगति थोड़ी धीमी लग रही हो, लेकिन आपकी मेहनत का फल भविष्य में अवश्य मिलेगा। आपके फैसलों का फल भले ही देर से मिले, लेकिन वे निरंतर बने रहेंगे।धन संबंधी मामलों में अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। यदि कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई है, तो उसे फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। आज आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बिताएंगे। वृषभ आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कुछ तनाव की संभावना है। यदि आप सोच-समझकर बोलें और धैर्य से काम लें, तो…

Read More

नई दिल्ली- नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद, योगी सरकार ने औद्योगिक अशांति को समाप्त करने हेतु एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। यह कदम केवल जांच तक सीमित नहीं, बल्कि श्रमिक संघों और उद्योगपतियों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद सुलझाने और क्षेत्र में औद्योगिक सद्भाव बहाल करने का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रयास है। नोएडा में वेतन संशोधन की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर श्रमिकों के चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर जिले में बढ़ते औद्योगिक अशांति को दूर करने के…

Read More

जंगलों की दुनिया को अक्सर हम सिर्फ जंग और जीवित रहने की लड़ाई के रूप में देखते हैं. लेकिन, एक वायरल वीडियो ने इस सोच को बदल दिया है. इस वीडियो में एक मां हाथी अपने मृत बच्चे को छोड़ने से इनकार करती नजर आती है. उसका दर्द, उसकी बेबसी और उसका प्यार इतना सच्चा है कि इसे देखकर कोई भी भावुक हो जाए. यह दृश्य हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या भावनाएं सिर्फ इंसानों तक सीमित हैं या जानवर भी उतनी ही गहराई से महसूस करते हैं. मां का दर्द, समझ नहीं पाई बच्चे की मौत…

Read More

मुबंई- मंत्री ने कहा महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर 1 मई से सभी लाइसेंसधारी रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी जानना अनिवार्य होगा। मोटर परिवहन विभाग के 59 क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि चालक मराठी पढ़ और लिख सकते हैं या नहीं। कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र में 1 मई से सभी लाइसेंसधारी रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी जानना अनिवार्य होगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस निर्देश को लागू करने के लिए मोटर परिवहन विभाग…

Read More

रायपुर- वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री देवांगन ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों…

Read More

आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई. ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता (Iran-US Peace Talks) की खबरों ने ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय निवेशकों में भी भारी उत्साह भर दिया है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका सीधा फायदा भारतीय शेयर मार्केट को मिला. सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,363 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,210 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) ने भी 400 अंकों से ज्यादा की उछाल मारते हुए 24,246 का…

Read More

रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक में उनकी 21 फीट ऊंची पंचधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने वंचित,…

Read More

घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश रायपुर -सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव कार्य प्रभावी ढंग से शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाली। प्रशासन ने एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय कर घायलों को…

Read More

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय की जान चली गई। यह हादसा सुंदरनगर क्षेत्र में देर रात हुआ, जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था तरुण पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत नगर परिषद के सलाह वार्ड स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण कुमार (पुत्र ईश्वर दास), निवासी गांव सठकन, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में…

Read More

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा शहर वालों के लिए अच्छी खबर है। वडोदरा में रिंग रोड प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पहल है। जिसका मकसद ट्रैफिक के बहाव और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1,500 करोड़ रुपए है और इसे वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण (वीयूडीए) और वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की ओर से पांच चरणों में पूरा किया जा रहा है। 75 मीटर चौड़ी है सड़कप्रस्तावित सड़क 75 मीटर चौड़ी है। दक्षिण गुजरात, उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के…

Read More