Author: chhattisgarhrajya.in

नैनो तकनीक से शैलेंद्र ने पकड़ी आधुनिक खेती की राह, बने मिसाल रायपुर- पारंपरिक खेती के पुराने ढर्रे को छोड़कर जब कोई किसान आधुनिक तकनीकों का हाथ थामता है, तो वह न सिर्फ अपनी तकदीर बदलता है बल्कि पूरे अंचल के लिए प्रेरणा बन जाता है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम लटुवा के प्रगतिशील किसान शैलेंद्र कुमार कन्नौजे आज क्षेत्र में ऐसी ही एक अभिनव मिसाल बनकर उभरे हैं। पिछले दो वर्षों से नैनो उर्वरक (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) का लगातार उपयोग कर वे उन्नत और स्मार्ट खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। परिवहन के खर्च और…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय रायपुर- मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य की महत्वाकांक्षी औद्योगिक, वाणिज्यिक और बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को गति देने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख परियोजनाओं को मिली हरी झंडी रायपुर के कृषि उपज मंडी परिसर (मंडी रोड) में अत्याधुनिक रत्न एवं आभूषण पार्क (रायपुर जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क) बनाने की…

Read More

टोल-फ्री कॉल, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए नागरिक दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें टोल-फ्री कॉल, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए नागरिक दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें रायपुर- सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर में सीएम हेल्पलाइन (1076) के विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में शासन के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक के दौरान किसानों को भारी राहत देने वाला एक फैसला लिया गया। कृषि ऋण माफी ( Farmers Loan Waiver ) को लेकर एक निर्णय पर सहमति बनी है। मंत्रिमंडल बैठक में कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी मिल गई। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों ने इस घटनाक्रम के संबंध में खबरें प्रकाशित की हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राज्य में इस समय विधान परिषद चुनावों की सरगर्मी चल रही है। विधान परिषद चुनावों के कारण आचार संहिता लागू है। नतीजतन इस फैसले की आधिकारिक…

Read More

भोपालः मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह और नेताओं के बयानों को लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा संगठन ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विवादित बयान देने वाले पार्टी के तीन विधायकों पर कड़ा रुख अपना लिया है। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का बड़ा बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन इन दिनों पार्टी के तीन विधायकों गुना से पन्नालाल शाक्य, आलोट से चिंतामणि मालवीय और पिछोर से प्रीतम लोधी से बेहद नाराज है। दरअसल, इन नेताओं का विवादित बयान लगातार सामने आने के बाद संगठन सख्त हुआ…

Read More

Bihar News: बिहार के अररिया जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने दामाद के साथ अवैध संबंध के चक्कर में अपनी बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का अपने दामाद के साथ पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सास और दामाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ साल पहले कराई बेटी की शादी जानकारी के अनुसार, घटना जिले के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 की है। मृतका की पहचान साजिदा परवीन के रूप में हुई है। मृतका…

Read More

श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रही एन.आई.ए. जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल दो मोबाइल फोनों में से एक फोन पाकिस्तान में 2021 में आयात की गई खेप का हिस्सा था। इस खेप का वित्तपोषण कराची स्थित एक बैंक ने किया था, जिसका नाम पहले भी आतंकवाद से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जबरदस्त गिरावट…

Read More

बेंगलुरु: अगर किसी का हाथ या पैर काट दिया जाए, तो शायद तभी लोगों को समझ आएगा कि कानून का पालन कैसे करना है। क्योंकि हमारे यहां लोकतंत्र है, इसलिए हर कोई इसे हल्के में लेता है। कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस आर. नटराज ने एक मामले की सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से यह टिप्पणी की। जस्टिस की इस टिप्पणी के साथ ही 23 साल के इंजीनियरिंग छात्र को हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। मामला गोपी रेड्डी कार्तिक रेड्डी बनाम कर्नाटक राज्य का है। जस्टिस आर नटराज ने छात्र की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान…

Read More

जमशेदपुर – सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के सामने उम्र, परिस्थिति या समय जैसी बाधाएं टिक नहीं पातीं. कोई भी नया काम शुरू करने या अपने सपनों को पूरा करने की कोई ‘उम्र’ नहीं होती. इसे दो बच्चों की मां साकची निवासी सोनल मिश्रा ने साबित कर दिखाया है. सोनल मिश्रा साल 2022 से अपने बेटों को तैराकी की कोचिंग के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लेकर जाती थीं. लेकिन चार साल में वह खुद स्टेट लेवल की तैराक बन गईं. बेटों की स्विमिंग देख तैराक बनने का किया फैसला बेटे को तैराकी सीखते देखकर उसने भी स्विमिंग करने का…

Read More

नारनौल। हरियाणा के नारनौल जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह का सोमवार शाम अपनी पत्नी राजबाला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव के लिए पहुंची। आरोप है कि गुस्से में आकर अशोक सिंह ने दोनों की गला…

Read More