नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। अब इस हादसे पर पीएम मोदी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हादसे में मृतक को परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया गया है। दिल्ली मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
Author: chhattisgarhrajya.in
सीकर – बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के मूंडघसा गांव में एक विवाहिता के अपने दो मासूम बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को महिला अपने प्रेमी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और स्वयं को बालिग बताते हुए उसके साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद महिला थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रेमी के साथ थाने पहुंची विवाहिता जानकारी के अनुसार मूंडघसा निवासी परमेश्वर यादव ने 18 मई को बूंदी जिले के दबलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…
भारतीय टीम इस साल अक्टूबर के मध्य से लेकर दिसंबर के शुरुआत तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी, जहां उसे 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगले साल भारतीय टीम को वनडे वर्ल्डकप में भी भाग लेना है, जिसे देखते हुए टीम इंडिया के लिए 5 मैचों की वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। 22 अक्टूबर से दौरे की शुरुआत होगी, जबकि आखिरी मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 12 मैच खेलने हैं। 7 साल बाद 5 मैचों की वनडे…
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर उल-जुलूल हरकत की है। उसने जापान के सैतामा प्रांत के कावागोए शहर में बिना परमिशन मस्जिद बना दी। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि यह निर्माण सरकारी मंजूरी के बिना किया गया, जबकि जिस इलाके में मस्जिद बनाई गई है वह शहरी विकास नियंत्रण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां विशेष अनुमति के बिना किसी भी तरह के निर्माण की इजाजत नहीं होती। मस्जिद पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन बता दें इस साल की शुरुआत में जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद मस्जिद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।…
भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 142 अंक की गिरावट के साथ 74,507 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 9 बजकर 45 मिनट पर 1.10 फीसदी या 820 अंक की गिरावट के साथ 73,825 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर और 4 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.91 फीसदी या 211 अंक की गिरावट के साथ 23,281 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।…
भारत ने नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद में किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सीमा संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए पहले से द्विपक्षीय तंत्र मौजूद हैं और इस मामले में किसी बाहरी देश या संस्था की जरूरत नहीं है। 98 प्रतिशत हिस्से का हो चुका सीमांक- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत-नेपाल सीमा के लगभग 98 प्रतिशत हिस्से का सीमांकन हो चुका है। बाकी विवादित हिस्सों का संबंध मुख्य रूप…
शुभेन्दु अधिकारी (Suvendu Adhikari) जब से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सीएम बने हैं, तभी से एक्शन मोड में हैं। टीएमसी (TMC) की सरकार के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार काफी फैल गया था, जिस पर नकेल कसने के लिए बीजेपी सरकार (BJP Government) ने सख्त रुख अपना रखा है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी सरकार ने मिशन शुरू कर दिया है, जिसके तहत अब तक टीएमसी के कई नेताओं और पार्षदों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अब पुलिस ने दो टीएमसी पार्षदों को गिरफ्तार किया है। जबरन वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार पिछले 24 घंटे में…
कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहा था। राहुल के इस विवादित बयान पर बीजेपी ने नाराज़गी जताते हुए कड़ी निंदा की थी और उनसे माफी मांगने की मांग की। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। “गद्दारी, मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार है नेहरु-गांधी परिवार” दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कांग्रेस का काला अध्याय 79. 3 जून 1947,…
नई दिल्ली। ईरान ने बुधवार को फारस की खाड़ी में अमेरिका के अटैक का जवाब देते हुए कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले किए। इस बात का दावा सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने किया है। उसने कहा, “फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और केश्म द्वीप में अमेरिका की दुश्मनी भरी हरकतों के बाद कुवैत में अमेरिकी बेस पर हमले किए गए।” हालांकि, अमेरिका ने ईरान के उन दावों को नकार दिया कि उसने खाड़ी में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया था। अमेरिका ने केश्म द्वीप पर किया हमला ईरान की इस हरकत को आक्रामकता बताते हुए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप…
मुख्यधारा में लौटे 113 युवाओं के जीवन में आया नया सवेरा, 5G कनेक्टिविटी और खेलों से संवर रहा भविष्य रायपुर- नक्सलवाद के दंश को पीछे छोड़ छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला अब बदलाव की एक नई और बेहद खूबसूरत इबारत लिख रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिला पुनर्वास केंद्र में रह रहे 113 आत्मसमर्पित युवाओं (42 महिलाएं और 71 पुरुष) के जीवन में वास्तव में नया सवेरा आ चुका है। कभी जंगलों में भटकने और हाथों में घातक हथियार थामने वाले ये युवा अब न सिर्फ समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, बल्कि पुनर्वास केंद्र के परिसर में पहली…
