रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने घटना पर…
Author: chhattisgarhrajya.in
जगदलपुर। जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क से गुजर रहे ट्रक पर गिर पड़ा. इसमें ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. घटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली, जाम हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया है. हादसे के कारण जगदलपुर और सुकमा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी…
Chamba Car Crash : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के दुर्गम और बर्फीले Sach Pass की ओर जा रही पर्यटकों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की तलाश और रेस्क्यू का काम जारी है। बता दें कि यह हादसा शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच पास-किलर मार्ग पर हुआ जिसकी जानकारी शनिवार को मिल सकी। दो परिवारों ने मिलकर बनाई थी ट्रिप हादसे का…
Delhi Building Collapse : दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला व्यावसायिक (Commercial) इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई जबकि आठ अन्य लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम को सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग पर हुआ। सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी। इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे…
टीएमसी महासचिव और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बाद एक और टीएमसी सांसद पर जोरदार हमला हुआ है। हुगली के चंदीतला पुलिस स्टेशन के पास टीएमसी सांसद कल्यान बनर्जी को पब्लिक ने पीटा है। हुगली में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, काले झंडे दिखाए और उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर नारेबाजी की। इस दौरान सांसद को धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा। इस हमले के बाद कल्याण बनर्जी को सिर में चोट लगी है। पत्थर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। घटना कैसे हुई? कल्यान बनर्जी किसी काम से चंदीतला पुलिस स्टेशन जा रहे थे।…
हर्बल उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनीं 12 आदिवासी महिलाएं करोड़ों का कारोबार कर रची सफलता की नई इबारतरायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से कोरबा जिले के कटघोरा वन प्रभाग अंतर्गत डोंगनाला की आदिवासी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह आज हर्बल उद्यमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श बनकर उभरा है।दिहाड़ी मजदूरी से सफल उद्यमिता तक का सफरमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुरूप12 आदिवासी महिलाओं से गठित इस समूह की सदस्य…
स्मार्ट पंजीयन मॉडल से साकार हो रहा है “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” का विजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव रायपुर- छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन विभाग में ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी, तकनीक आधारित तथा नागरिकों के लिए पूरी तरह सुविधाजनक…
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएंरायपुर- आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने पर आज नवा रायपुर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सहकारिता विभाग राजपत्रित अधिकारी संघ एवं अपेक्स बैंक एम्प्लाइज यूनियन द्वारा आयोजित इस समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व तथा जनहितकारी कार्यों को स्मरण करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।बीजापुर जिले के मूल निवासी श्री महादेव कावरे की प्रारंभिक शिक्षा बीजापुर में हुई। उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों से की और रक्षा, रेलवे तथा…
रायपुर – नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जायेंगे, आज प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित पृथक-पृथक भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। नगर पालिक निगम केारबा द्वारा सर्वमंगलानगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61 बरमपुर बीच बस्ती ट्रांसफार्मर के पास से नदी तक 20 लाख रूपये की लागत से…
रायपुर – सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है। ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में, जनपद पंचायत धमधा के ग्राम मलपुरी कला निवासी श्री भरत निषाद के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री निषाद लंबे समय से मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वे अपने इस पैतृक व्यवसाय के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विगत कुछ समय से वित्तीय सहायता की आवश्यकता…
