Author: chhattisgarhrajya.in

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. आरआइटी थाना क्षेत्र के पम्मी धर्मकांटा के पास हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक लॉजिस्टिक कंटेनर धू-धू कर जल उठा. इस हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वजन कराने जाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक विशाल लॉजिस्टिक कंटेनर वजन कराने के लिए पम्मी धर्मकांटा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में चमगादड़ों की लगातार हो रही रहस्यमयी मौतों ने प्रशासन और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है. पिछले कई दिनों से रोजाना बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सैंपल एकत्र कर भोपाल की प्रयोगशाला भेजे गए हैं. प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी और किसी संक्रमण को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के…

Read More

Female Drug Peddler Arrested : दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से राजधानी में नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने दिल्ली की एक बेहद शातिर और कुख्यात महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 112.32 ग्राम अवैध सिंथेटिक ड्रग्स (स्मैक/हेरोइन) बरामद की है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह महिला महज 24 दिन पहले ही ड्रग्स के एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई थी। सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान मीना (मीनू) को गिरफ्तार किया गया।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के आवास निर्माण, ढाई वर्षों में 10.60 लाख से अधिक घर पूर्ण भवन सामग्री आपूर्ति से जुड़कर 10 हजार से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिली है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों को 2677.15 करोड़…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आतंकियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी सफलताओं में माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम के इशारों पर सक्रिय था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा किया जा रहा…

Read More

ब्राजील के 19 वर्षीय खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार की चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीसरे राउंड में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर कर दिया.दो सेट से पिछड़ने के बाद फोंसेका ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और हर किसी को अपने खेल से चौंका दिया. पहले दो सेट के बाद फोंसेका के चेहरे पर निराशा दिख रही थी, जबकि जोकोविच दोनों सेट जीतकर मैच पर पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए थे। हालांकि, ब्राजील के खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को 4-6,…

Read More

भारत में यातना (टॉर्चर) को रोकने या उससे निपटने के लिए अब तक कोई विशेष, स्वतंत्र कानून नहीं बन पाया है। यद्यपि भारत ने 1997 में ‘संयुक्त राष्ट्र यातना विरोधी सम्मेलन’ पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन वर्तमान में यातना से निपटने के लिए भारतीय दंड संहिता और भारतीय संविधान के प्रावधानों का ही उपयोग किया जाता है। यातना निवारण विधेयक 2010 में लोकसभा द्वारा पारित किया गया था, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन की पुष्टि करना और यातना को स्पष्ट रूप से दंडनीय अपराध बनाना था। हालांकि प्रवर समिति को भेजे जाने और संशोधनों की सिफारिशों के बाद, यह…

Read More

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में इन दिनों एक अद्भुत और दुर्लभ फल ने सबको हैरत में डाल दिया है. यह कोई साधारण आम नहीं बल्कि जापान का विश्व प्रसिद्ध ‘मियाजाकी’ आम है, जिसे अपनी विशिष्ट बनावट और चमक के कारण ‘एग ऑफ सन’ यानी सूरज का अंडा भी कहा जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत रखने वाला यह लग्जरी फल अब बेतिया की छत पर खिलकर आकर्षण का केंद्र बन गया है. आम की बोली पहुंची 22 हजार तक बेतिया के एक परिवार ने बड़े जतन से अपनी छत पर मियाजाकी आम का पौधा लगाया था.…

Read More

राजस्थान – चूरू जिले में शनिवार दोपहर कुदरत का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया. आसमान से उठी तेज धूल भरी आंधी और विशालकाय बवंडर ने देखते ही देखते पूरे सरदारशहर को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे दोपहर 2 बजे ही रात जैसा नजारा बन गया. अचानक आए रेतीले तूफान के कारण विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई. सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार जहां की तहां थम गई. हालात इतने भयावह थे कि कुछ ही मीटर की दूरी पर देख पाना भी नामुमकिन हो गया था, जिसके चलते वाहन…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी घोषणा की है। डॉ अंसारी ने कहा कि क्रिकेट जगत में अपनी शानदार प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाज़ी से पूरे देश का ध्यान आकर्षित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने वैभव की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई हो, लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि वह…

Read More