Author: chhattisgarhrajya.in

शेफ आकांक्षा राॅय के द्वारा निर्मित आम के व्यंजनों ने मन मोह लिया रायपुर – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आमों की सुगंध और स्वाद से रायपुर शहर सराबोर हो गया है। महोत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में आम प्रेमी एवं दर्शक पहुँचे। आगंतुकों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित आम की विभिन्न दुर्लभ, लोकप्रिय एवं उन्नत किस्मों का अवलोकन कर उनकी विशेषताओं, स्वाद, रंग, आकार एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राॅय द्वारा आम प्रेमियों को आमों के विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी सिखाई गई। उनके द्वारा बनाये गए आमों के…

Read More

हैदरादाबाद: तेलंगाना सरकार में मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के नाम पर कुछ राज्यों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। अजहरुद्दीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति तेलंगाना में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी वैध मतदाता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर…

Read More

पुणे: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया है। उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सशस्त्र बल ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं उस आधुनिक बहु-आयामी युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत कर रही हैं। जो अब केवल थल, जल और वायु तक सीमित नहीं रह गया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जनरल द्विवेदी ने कहा कि फिलहाल संबंधित चीजों में अस्थायी विराम…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत और फिर सीएम की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 93 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे, हालांकि अभी और अफसरों की बदली की अटकलें लग रही हैं। इनमें पश्चिमी मेदिनीपुर की एसपी पापिया सुल्ताना भी हैं। वह राज्य में बीजेपी की जीत के बाद तब सुर्खियों में आई थी जब उन पर आरोप लगा था कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर वह सोफे पर बैठीं रहीं। पापिया सुल्ताना खड़ी नहीं हुई। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, हालांकि बंगाल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाओं…

Read More

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सीएम सी जोसेफ विजय ने काफी दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय में बिताए थे। अब राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सचिवालय के कामकाज को दुरस्त करने के लिए मानव संसाधन प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक और फेस ID-आधारित हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है। यह पहल पहली बार है जब सचिवालय के किसी विभाग में इस तरह का सिस्टम औपचारिक रूप से शुरू किया गया है, और उम्मीद है कि इसे धीरे-धीरे दूसरे विभागों में भी बढ़ाया जाएगा। सभी अधिकारियों-कर्मचारी पर आदेश लागू सरकारी सूत्रों के मुताबिक…

Read More

अहमदाबाद/सूरत: गुजरात का सूरत दुनियाभर में साड़ियों के व्यापार और डायमंड की चमक के लिए जाना जाता है लेकिन शहर में घरेलू झगड़े के मामले में पति ने इच्छामृत्यु मांग कर हैरान कर दिया है। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर घरेलू झगड़ों के बाद उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज करके, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल करती है। इतना ही नहीं वह कथित तौर पर झगड़े भड़काती है और बाद में पुलिस या महिला हेल्पलाइन से संपर्क करती है, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती है। अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों द्वारा लगातार उत्पीड़न का…

Read More

नेशनल डेस्क: झारखंड के चार जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिछले 24 घंटों में एक लड़की और दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गढ़वा जिले से दो लोगों की मौत तथा रांची, धनबाद और बोकारो से एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को रांची के इटकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्ली गांव में अपने माता-पिता के साथ पेड़ से आम तोड़ रही 12 वर्षीय लड़की आश्रिता की आकाशीय बिजली की चपेट में आने…

Read More

Chamoli Road Accident: उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक वैन के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा ल्वाणी गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक ईको वैन करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी लोग देहरादून से एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांक,…

Read More

Varanasi-Kolkata Expressway: बिहार को जल्द ही एक बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिलने वाली है. वाराणसी से कोलकाता तक बनने वाले 610 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा लाभ बिहार को मिलने की उम्मीद है. यह हाईस्पीड कॉरिडोर राज्य के 9 महत्वपूर्ण जिलों को उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बेहतर तरीके से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दक्षिण बिहार के कई जिलों की तस्वीर बदल सकती है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जैसे जिलों से वाराणसी और कोलकाता तक की यात्रा पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगी. रोजगार और निवेश को मिलेगा…

Read More

राजौरी : राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर के गंभीर मुगलां और डोरीमाल के घने जंगलों में संदिग्ध आतंकियों की तलाश के लिए चलाया जा रहा संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को 8वें दिन भी जारी है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीमें लगातार इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। ऑपरेशन शेरूवाली नाम से चलाए जा रहे इस अभियान को खुफिया एजेंसियों से मिली विशेष सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने पूरे वन क्षेत्र को घेर रखा है और दुर्गम पहाड़ी इलाकों तथा घने जंगलों…

Read More