रायपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वाईपी सिंह और उनके बेटे का दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा के दौरान कथित हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘कानून के रखवाले ही जब कानून…
Author: chhattisgarhrajya.in
युंगाडा में एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है जिसपर 15 साल के दौरान 38 लोगों की हत्या करने और उन्हें खा जाने का आरोप है. खुद देश के सैन्य प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है. इस आरोपी की पहचान मुजुरीजी मोसेस के रूप में हुई है. उस पर 2010 से 2025 के बीच युगांडा के मसाका, इबांडा और काजो जिलों में ये अपराध करने का आरोप है. युगांडा के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, जनरल मुहूजी काइनरुगाबा ने सोमवार शाम X पर एक पोस्ट के जरिए इस गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने मोसेस को देश के सबसे खतरनाक…
अगर आप भी Free Fire की वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. गेम की भारत में वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में Garena ने अपने भारतीय YouTube चैनलों के नाम बदलकर ‘Free Fire India Official’ कर दिए हैं. इसके बाद से ही गेमिंग कम्युनिटी में हलचल बढ़ गई है. यह नया गेम Apple के App Store और Google के Play Store पर बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. गेम में पहले की तरह ही रोमांचक बैटल रॉयल गेमप्ले मिलेगा, जिसमें खिलाड़ी अपने…
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फ्रेंचाइजी वापस आ गई है. इस बार रोम-कॉम स्टाइल फिल्म नहीं बल्कि डार्क थ्रिलर सीरीज है. सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी. शनाया का डबल रोल है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. शनाया डबल रोल में हैं. उनके एक कैरेक्टर का नाम आयशा मलिक है, जिसकी मौत हो चुकी है. वहीं दूसरे कैरेक्टर का नाम अदिती है. अदिती और आयशा बहनें हैं. अदिती अपनी बहन के कातिल को ढूंढ़ने के लिए उसके कॉलेज जाती है. सीरीज की कहानी आयशा की मौत और उसके कातिल को ढूढ़ने के…
Viral Video: मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को इस साल दिवाली गिफ्ट में नई किआ सोनेट कार मिली है. 24 अक्टूबर को कंपनी के फाउंडर एम.के. भाटिया और सीईओ शिल्पा चंदेल ने पंचकूला स्थित शोरूम पर आकर खुद इन एम्प्लाइज को कार की चाबी सौंपी है और दिवाली की बधाई दी है. फाउंडर ने कहा कि इन कर्मचारियों ने पूरे साल कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम किया है. इसी के फल स्वरूप उन्हें कंपनी की तरफ से यह इनाम मिला है. किसे-किसे मिली कार? मिट्स ग्रुप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली जानकारी के…
हम कई बार देखते हैं कि कुछ बच्चे बड़े होने के बाद भी रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं. जिससे पेरेंट्स उन्हें डांटते हैं, पर उन्हें शर्मिंदा महसूस कराने की जगह इस समस्या को जानना जरूरी है. इस समस्या को मेडिकल भाषा में नॉक्टर्नल एन्यूरिसिस कहा जाता है. कई बार बच्चे का शरीर रात में ज्यादा पेशाब बनाता है या उसका मूत्राशय पूरी रात पेशाब रोकने के लिए पूरी तरह विकसित नहीं होता. ऐसे में बच्चे को नींद में पेशाब करने की जरूरत महसूस नहीं होती और बिस्तर गीला हो जाता है. हार्मोन और गहरी नींद…
सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को हुए मार्च के दौरान एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोप से जुड़ी याचिका पर राहुल गांधी और अन्य लोगों से जवाब मांगा है। याचिका में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और पीड़िता को मुआवजा देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य लोगों को नोटिस जारी कर एक याचिका पर जवाब मांगा है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि 12 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाले गए मार्च के दौरान राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का…
Nishkalank Mahadev Temple: भारत में भगवान शिव के कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी मान्यताएं और अनोखी परंपराएं लोगों को हैरान कर देती हैं. कहीं भगवान शिव की पूजा विशेष रूप में होती है, तो कहीं मंदिर तक पहुंचने का रास्ता ही अपने आप में एक अनोखा अनुभव बन जाता है. गुजरात के भावनगर में स्थित निष्कलंक महादेव मंदिर भी ऐसी ही एक जगह है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां भक्त अपनी मर्जी से किसी भी समय दर्शन करने नहीं पहुंच सकते. मंदिर तक जाने का रास्ता समुद्र की लहरों और ज्वार-भाटे पर निर्भर करता है. जब…
अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हो सकती है। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के विदेश में बैठे एक हैंडलर से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। आरोप है कि वह संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध हथियारों का सामान मंगवाता था और उसे आगे अपराधियों तक पहुंचाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और हथियारों व नशे की सप्लाई से जुड़े संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के हलफनामे पर प्रतिवादी पक्ष को अपना जवाब देने के लिए 10 दिनों की मोहलत दी है। शीर्ष अदालत ने मामले से जुड़ी अन्य याचिकाओं पर भी संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर उनका जवाब तलब किया है। अब इस पूरे मामले पर अगली सुनवाई दीपावली अवकाश के पश्चात की जाएगी। अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली, कथित एकतरफा फैसलों और फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर दाखिल याचिकाओं पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना…
