Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
    खानपान-सेहत

    बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हम कई बार देखते हैं कि कुछ बच्चे बड़े होने के बाद भी रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं. जिससे पेरेंट्स उन्हें डांटते हैं, पर उन्हें शर्मिंदा महसूस कराने की जगह इस समस्या को जानना जरूरी है. इस समस्या को मेडिकल भाषा में नॉक्टर्नल एन्यूरिसिस  कहा जाता है. कई बार बच्चे का शरीर रात में ज्यादा पेशाब बनाता है या उसका मूत्राशय पूरी रात पेशाब रोकने के लिए पूरी तरह विकसित नहीं होता. ऐसे में बच्चे को नींद में पेशाब करने की जरूरत महसूस नहीं होती और बिस्तर गीला हो जाता है. 

    हार्मोन और गहरी नींद वजह

    रात में शरीर एक खास हार्मोन बनाता है, जो पेशाब बनने की मात्रा को कम करने में मदद करता है. कुछ बच्चों में इस हार्मोन की मात्रा कम होने के कारण रात में ज्यादा पेशाब बनता है. वहीं, कुछ बच्चे इतनी गहरी नींद में सोते हैं कि मूत्राशय भरने का संकेत मिलने के बाद भी उनकी नींद नहीं खुलती. इसके अलावा, अगर माता-पिता को बचपन में यह समस्या रही है, तो बच्चों में भी इसकी संभावना बढ़ सकती है.

    कब्ज और तनाव को भी न करें नजरअंदाज

    कई बार कब्ज की वजह से भी बच्चों को रात में बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या होती है. आंतों में मल जमा होने से मूत्राशय पर दबाव पड़ता है, जिससे पेशाब रोकने में परेशानी होती है. इसके अलावा, स्कूल बदलने, परिवार में किसी बड़े बदलाव या मानसिक तनाव के कारण भी यह समस्या दोबारा शुरू हो सकती है.

    कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

    अगर बच्चा 5 साल की उम्र के बाद भी नियमित रूप से बिस्तर पर पेशाब करता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. खासकर अगर बच्चा कई महीनों तक रात में बिस्तर गीला नहीं करता था, लेकिन अचानक दोबारा ऐसा होने लगा है तो इसकी वजह जानना जरूरी है. पेशाब करते समय दर्द, बहुत ज्यादा प्यास लगना या दिन में भी बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. 

    डिस्क्लेमर-इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण

    November 3, 2026

    नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?

    November 1, 2026

    सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.