Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बंगाल में BJP की जीत से इन 5 शेयरों में आई तेजी, 25% तक चढ़ गए स्टॉक
    राष्ट्रीय

    बंगाल में BJP की जीत से इन 5 शेयरों में आई तेजी, 25% तक चढ़ गए स्टॉक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एकतरफा जीत हासिल की है। टीएमसी को हराकर बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की इस जीत से शेयर बाजार भी गदगद हुआ है। बंगाल से जुड़े कई कंपनियों के शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले दो दिनों में ये शेयर 25 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

    बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि राज्य की औद्योगिक किस्मत अब तेजी से बदलेगी। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इसी उम्मीद के चलते बंगाल से जुड़े शेयरों में पिछले दो दिनों में भारी उछाल देखा गया है। सबसे ज्यादा तेजी आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (IFB Agro Industries Ltd) के शेयर में देखी गई। दो दिन में यह शेयर 25 फीसदी से ज्यादा उछल गया है।

    बाजार का मूड सकारात्मक है क्योंकि अब बंगाल जैसे उच्च विकास क्षमता वाले राज्य में भी BJP की सरकार होगी। हालांकि, बुनियादी सुधार धीरे-धीरे ही दिखेंगे। असली असर लंबी अवधि में महसूस होगा।

    सनी अग्रवाल, हेड फंडामेंटल रिसर्च, SBI Securities

    दो दिन में चमकने वाले 5 प्रमुख शेयर

    कल यानी सोमवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। रुझानों में ही बीजेपी को पश्चिम बंगाल में बहुमत मिल गया था। तभी से बंगाल से जुड़े स्टॉक्स में तेजी आनी शुरू हो गई। आज मंगलवार को भी इन शेयरों में तेजी देखी गई है। इन दो दिनों में चमकने वाले 5 प्रमुख शेयर इस प्रकार हैं:

    • 1. IFB Agro Industries: 25% का उछाल
    • 2. Dhunseri Tea: 22% की बढ़त
    • 3. Senco Gold: 13% की तेजी
    • 4. Balgopal Commercial: 12% की वृद्धि
    • 5. Emami Realty: 10% की बढ़त

    बंगाल में अब उद्योगों की वापसी होगी। दशकों बाद बंगाल और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होगी। इससे रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

    अम्बरीश बलिगा, स्वतंत्र बाजार विश्लेषक

    सावधानी की भी जरूरत

    बीजेपी की जीत से बंगाल में उत्साह है, लेकिन इसे लेकर जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने आगाह भी किया है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के कारण केंद्र सरकार के कैपेक्स पर असर पड़ सकता है।

    बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि केवल चुनावी लहर के आधार पर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर आप 3-5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो बंगाल केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग शेयर अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की इस तेजी पर ब्रेक लगा सकती हैं।

    डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयमाबाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.