केरल में कुछ महीनों बाद चुनाव है। लेफ्ट सरकार में परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार पर उनकी पत्नी बिंदु मेनन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने कहा कि उन्होंने केबी कुमार को घर के बेडरूम में किसी दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसे लेकर कुमार के स्टाफ ने उसके साथ हाथापाई की। बिंदु मेनन ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि एक दिन मैंने पति को कोल्लम जिले वालाकोम स्थित आवास पर पकड़ा था। उन्होंने बताया कि एक दिन मैं वहां गई और घर के बेडरूम में दाखिल हो गई। वहां जो भी…
Author: chhattisgarhrajya.in
सूरत, गुजरात के सूरत में एक मंदिर में दो कॉलेज छात्राओं की लाश मिलने का मामला हाल ही में सामने आया था। यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका छात्राएं बचपन की दोस्त थी और शनिवार को दोनों के शव मंदिर के बाथरूम से बरामद किए गए थे। शुरूआती जांच के अनुसार दोनों छात्राओं के आत्महत्या करके अपनी जान देने की बात कही जा रही थी। जांच आगे बढ़ने पर अब इस मामले में नए खुलासे सामने आए है। इसके अनुसार दोनों लड़कियों ने एनेस्थिसिया (बेहोशी की दवाई) इंजेक्शन लेकर अपनी जान ली…
मंगलवार सुबह तेल की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट देखी गई। बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान के बाद आई। दरअसल सोमवार को ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका तेल से प्रतिबंध हटा देगा। इसके साथ ही जल्द ही युद्ध समाप्त होने के संकेत दिए है। ट्रंप के इस बयान ने बाजार की चिंताओं को कम किया और तेल की कीमतों में आई तेजी को कुछ कम करने का प्रयास किया। बयान के बाद तेल के भाव सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर अप्रैल ब्रेंट कान्ट्रेक्ट 89.36 डॉलर…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज सुधार की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से यह सिद्ध किया कि शिक्षा ही समाज में…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित…
रायपुर- प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJP) भारत सरकार की एक पहल है, जो आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं (Generic Medicines) उपलब्ध कराती है। यह योजना आम लोगों, विशेषकर गरीबों के लिए चिकित्सा खर्च को कम करने और सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य महंगी दवाओं के बोझ को कम करना और स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता, गुणवत्ता व किफायत में सुधार लाना। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सिम्स बिलासपुर में…
बिलासपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का कल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा हॉकी खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी, बिलासपुर विजेता तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी, बिलासपुर उपविजेता रही। तृतीय स्थान वीर शिवाजी कबड्डी अकादमी, बिलासपुर और चतुर्थ स्थान बिलासा कन्या महाविद्यालय, बिलासपुर…
पक्की छत के नीचे, सुकून और स्वाभिमान भरी जिंदगी मिली जयनाथ को प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जयनाथ की जिंदगी रायपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इस योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को पक्का घर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का घर मिल रहे है। जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर निवासी श्री जयनाथ के जीवन में अब एक नई सुबह आई है…
हाजीपुर : बिहार के वैशाली महनार थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कल शाम टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने को लेकर दो लोगों में विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि 17 साल के एक लड़के को पीट-पीटकर मार डाला गया है। बिहार में क्रिकेट के प्रति दीवानगी एक किशोर की मौत का कारण बन गई। महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर हुए विवाद में कुंदन की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान टीम इंडिया का…
टेक कंपनी सैमसंग ने ऐलान किया है कि उसका नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन 17 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. फोन दो कलर ऑप्शन- वाइब वॉयलेट और ब्लिट्ज ब्लू में उपलब्ध होगा. सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G के संभावित फीचर्स- सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें एडैप्टिव ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन की ब्राइटनेस आसपास की रोशनी के हि…
