छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म पर प्रशिक्षण लेने की अनिवार्यता में वर्तमान में ढील दी गई है । पूर्व में जारी निर्देशों के तहत, प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए अप्रैल माह का वेतन प्राप्त करने हेतु कम से कम 3 कोर्स करना अनिवार्य किया गया था । हालांकि, पंजीकरण के दौरान यह पाया गया कि कई विभागों और कार्यालयों के कर्मचारियों की शासकीय ईमेल आईडी सक्रिय नहीं है, जिससे उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रहा है । ईमेल आईडी को सक्रिय करने में…
Author: chhattisgarhrajya.in
20 जनवरी से 5 फरवरी तक वाहनों की बिक्री पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। राज्य में आम नागरिकों की परचेसिंग पावर बढ़ी है, जिसके चलते बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।…
रायपुर – बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती…
बारनवापारा अभयारण्य से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। हाल ही में अभ्यारण्य में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ ‘ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन’ (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की उपस्थिति दर्ज की गई है। ऐतिहासिक रूप से इस पक्षी की उपस्थिति बारनवापारा में पहले भी दर्ज की गई थी, जब वर्ष 2015-16 में विख्यात पक्षी विशेषज्ञ ए.एम.के. भरोस ने इसे देखा था। उसके बाद से यह प्रजाति यहाँ से ओझल रही थी, जिससे अब इसकी पुनः वापसी वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से एक बड़ा रिकॉर्ड मानी जा रही है। इस दुर्लभ पक्षी की साइटिंग पकरीद टीम द्वारा…
छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर में एक विशेष पहल की घोषणा की है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि राज्य की सभी वक्फ संपत्तियों, मस्जिदों, इमामबाड़ों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। प्रदेश में कुल 8,232 वक्फ संपत्तियों और स्थलों पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गणतंत्र दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाना है। तिरंगा फहराने के बाद सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की जाएगी। इससे न सिर्फ उत्सव का माहौल बढ़ेगा, बल्कि…
रायपुर- भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले गुरुवार को दोनों टीमें रायपुर पहुंच गईं। रायपुर एयरपोर्ट से भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से सीधे उनके होटलों तक ले जाया गया।न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरी है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकी है। खिलाड़ियों के आगमन को देखने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एयरपोर्ट…
अहमदाबाद के दानीलिमड़ा इलाके में एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बेहरामपुरा की रहने वाली तमन्ना मोहसिन शेख पर आरोपी रहीम उर्फ नोमान लतीफ शेख ने दुकान में घुसकर चार बार चाकू से वार किया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई गुजरात में अहमदाबाद के दानीलिमड़ा में बीती बुधवार रात एक महिला पर शख्स द्वारा चाकू से हमला किए जाने का चौंकनेवाला मामला सामने आया. जिसके बाद महिला ने शख्स के खिलाफ दानीलीमड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. शख्स द्वारा महिला पर चाकू से किए गए हमले के सीसीटीवी भी…
Maharashtra Mayor Election : मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों में महापौर पदों के लिए ‘लॉटरी’ आज निकाली गई। यह काम राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में किया गया। इसमें मुंबई में मेयर का पद सामान्य महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। मुंबई के अलावा नवी मुंबई में सामान्य महिला, मीरा भयंदर-सामान्य, पुणे सामान्य महिला, पिंपरी चिंचवाड़ सामान्य महिला, भिवंडी सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वहीं नासिक, नागपुर, संभाजीनगर, अमरावती, वसई विरार, परभणी, नांदेड़, सांगली, मालेगांव, सोलापुर, धुले में सामान्य श्रेणी के महापौर होंगे। आइए जानते हैं मेयर पद की लॉटरी से जुड़े हर अपडेट? @01:50PM बजे-: महाराष्ट्र की 29…
राजस्थान के सिरोही जिले के रोवाड़ा गांव में एक बंद मकान में एक ही फांसी के फंदे पर युवक किशन नाथ (30) और युवती हंजा कुमारी (28) के शव लटके मिले. दोनों विवाहित और अलग गांवों के निवासी. राजस्थान में शिवगंज तहसील के कैलाश नगर थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरोही जिले के शिवगंज तहसील अंतर्गत कैलाश नगर थाना क्षेत्र के रोवाड़ा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर एक ही फांसी के फंदे पर युवक और युवती के शव लटके मिले. दोनों विवाहित बताए जा रहे हैं…
पौड़ी गढ़वालः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू ब्राह्मण बताकर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर जाफरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे एक मुस्लिम युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया कि दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते है। इस दौरान युवक…
