Author: chhattisgarhrajya.in

बिहार के मधुबनी जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव सड़क के पास खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया। पॉलिथीन से ढका हुआ था शव जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच-27 से सटे कन्हौली जाने वाली सड़क के किनारे खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को पॉलिथीन से ढका हुआ था। मृतक की पहचान मोहन बढ़ियाम निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू…

Read More

सांबा : जिला सांबा के रामगढ़ इलाके में बसंतर नदी क्षेत्र से बरामद पुराने शैल और अन्य संदिग्ध हथियारों को सुरक्षा एजेंसियों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। यह कार्रवाई बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व सांबा के इंटरनेशनल बॉर्डर क्षेत्र से BSF से संबंधित कुछ सामान एक कबाड़िया के पास मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। इसके बाद इलाके में सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान बसंतर दरिया क्षेत्र से पुराने शैल और अन्य हथियार बरामद किए गए।संभावित खतरे को देखते हुए…

Read More

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के नागल पठानी रेलवे स्टेशन के पास देर शाम एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव मुरलीपुर निवासी 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार अतर सिंह अविवाहित था और गांव में मजदूरी करता था। बुधवार को वह नागल पठानी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पहुंचा, जहां कोसली से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। …

Read More

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। कार के उड़े परखच्चे जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर आईटीबीपी केंद्र के गेट के पास एक पोल और पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में…

Read More

छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँचना गौरव का विषय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर- आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक सशक्त झलक देखने को मिली, जब स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़ के तहत भारतीय दूतावास, डबलिन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भव्य सांस्कृतिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन आयरलैंड में भारत के राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और राज्य की विशिष्ट पहचान पर प्रकाश डालते हुए…

Read More

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में एक युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर आया था। इस बात की भनक युवती के भाईयों को लग गई। कमरे में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पड़ी मिली। इस पर भाइयों ने आपा खो दिया और दोनो को फाड़वे से काट कर निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद दोनो शव को दो किलो मीटर दूर दफना दिया। उसके बाद…

Read More

बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस (डीएससी कोल कीलन) के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच हुई। फर्नेस के पास प्लेटफार्म पर सफाई कार्य कर रहे मजदूर अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आ गए। ब्लास्ट के कारण…

Read More

खरीददारों और समूहों के बीच विभिन्न उत्पादों की 2.13 लाख मीट्रिक टन की डील जैविक चावल, चना बेसन, मसाला, उड़द दाल सहित कोदो-कुटकी और तिखूर की भारी मांग रायपुर- नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय बायर-सेलर मीट 2026 में राज्य के बिहान महिला समूहों और इनके एफपीओ को जर्बदस्त रिस्पॉन्स मिला है, इससे महिला समूहों का मनोबल बढ़ा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित यह बायर-सेलर मीट 20 एवं 21 जनवरी को नया रायपुर स्थित निजी होटल में आयोजित हुई। इस दौरान खरीददार और महिला समूहों के प्रतिनिधियों के बीच उनके उत्पादों की मात्रा,…

Read More

महल कलां : विधानसभा हलका महल कलां के अधीन पड़ते गांव महल खुर्द में आज सुबह करीब 8:15 बजे एक प्राइवेट कंपनी की मिनी बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस कारण बस में सवार 14 के करीब विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों और गांववालों ने मिलकर कोशिश करते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाल कर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर महल कलां में दाखिल करवाया। डॉक्टरों द्वारा घायलों को फर्स्ट एड दी गई जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला रैफर कर दिया गया जबकि बाकी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट का महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर- नवा रायपुर अटल नगर को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में श्री विले पारले केलावनी मंडल, मुंबई को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-18 में 40 एकड़ भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया। इस भूमि पर प्रतिष्ठित नरसी मोनजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना की जाएगी। श्री विले पारले केलावनी मंडल एक ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक…

Read More