रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में चार नवीन सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप ( Centres of Entrepreneurship ) की स्थापना हेतु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ एमओयू के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद का यह निर्णय छत्तीसगढ़ को आईटी-आईटीईएस, स्टार्ट-अप, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस मितान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ गांवों एवं मोहल्लों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर बनाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस मितान एप की लॉन्चिंग भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “मितान” बनाने की एक सुंदर और मानवीय परम्परा रही है। आप सभी ने…
देवघर: झारखंड के देवघर में रेल हादसे ने हड़कंप मचा दिया। हावड़ा-जसीडीह मेन रेल रूट पर स्थित रोहिणी-नावाडीह फाटक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेन के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया। मौके पर एक मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया है, लेकिन हादसे के कारण मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।…
नेशनल डेस्क: राजधानी में बीटिंग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास को लेकर दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। विजय चौक समेत नई दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में 22 जनवरी को निर्धारित समय तक आम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। विजय चौक और रायसीना रोड पर ट्रैफिक बंददिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी को शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक विजय चौक आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा कृषि भवन के पास गोलचक्कर से विजय चौक की…
नई दिल्ली। वसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा के आयोजन को देखते हुए धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत दे दी है। वहीं मुसलमानों को भी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शुक्रवार की नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। 8,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात शुक्रवार, 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर भोजशाला में हिंदू और मुसलमान दोनों ही धर्मों के लोगों को पूजा करने…
संप्रति महिलाओं के माध्यम से एक प्रभावी आर्थिक क्रांति आकार ले रही है। लाखों महिलाएं सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, स्थानीय व्यापार और हस्तशिल्प जैसे छोटे, अनौपचारिक उद्यमों से अपनी आजीविका चला रही हैं। यह उनका पहला स्थायी और स्वतंत्र आय का स्रोत बनता है। इस परिवर्तन में माइक्रोफाइनेंस ने एक निर्णायक भूमिका निभाई है। बिना गारंटी वाले ये छोटे कर्ज, जो घर की दहलीज पर ही आसान किस्तों पर उपलब्ध हैं, महिलाओं की आजीविका और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, परिवार की आय को सुदृढ़ करने और अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदारी करने में सक्षम बनाते हैं। इन महिलाओं के लिए माइक्रोफाइनेंस केवल…
लंदन की एक महिला के गले में सालों से दर्द था. लेकिन डॉक्टरों ने यह कहकर टाल दिया कि उसका दर्द सामान्य है. लेकिन जब दोस्तों ने गले में एक बड़ा गांठ देखा, तो भयानक सच्चाई सामने आई, जिसने महिला के पैरों तले से जमीन खिसका दी. अक्सर हम अपने शरीर में होने वाले छोटे-मोटे दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. इतना ही नहीं, कभी-कभी डॉक्टर भी इसे गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन यही लापरवाही कब एक जानलेवा बीमारी का रूप ले ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. लंदन की रहने वाली 26 वर्षीय हैना शेरिडन (Hannah Sheridan)…
देहरादून: सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आंदोलनकारी संगठनों ने देहरादून के बसंत विहार थाने में दर्ज उस FIR पर आपत्ति जताई है, जो CBI जांच के लिए दर्ज कराई गई है। जानकारों का कहना है कि यह FIR अंकिता के माता-पिता या किसी पीड़ित पक्ष की ओर से होनी चाहिए थी, जबकि इसे एक ऐसे व्यक्ति ने दर्ज कराया, जिसका मामले से सीधा संबंध नहीं दिखता। चूंकि, केस में फैसला आ चुका है और दोषियों को सजा मिल चुकी है, इसलिए CBI जांच के लिए…
बसंत पंचमी के दिन स्कूलों, घरों और कार्यालयों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करने की परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और सबसे पहले माता सरस्वती की पूजा किसने की? अगर हां, तो आइए एक पौराणिक कथा के माध्यम से इसके पीछे छिपे रहस्य को जानते हैं. कल, शुक्रवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन भक्त विशेष रूप से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं. माता सरस्वती को ज्ञान, वाणी, संगीत और विद्या की देवी माना…
झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगल में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक करोड़ के इनामी नक्सली के भी ढेर होने की खबर है. इलाके में अब भी सघन तलाशी अभियान जारी है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में…
