रायपुर- राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेश के तहत श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री जी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग की आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय कार्यों में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर एवं नियमित भुगतान की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और हितग्राहियों के…
कारोबार- हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को भारतीय शेयर बाजार सपाट शुरुआत के बाद उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 100 अंक गिरकर 84,080 और निफ्टी 25,842 के पास रहा। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के चलते आईटी और बैंक शेयरों में दबाव देखा गया, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 397.74 अंक उछलकर 82,307.37 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 132.40 अंक की बढ़त के साथ 25,289.90 पर…
जांजगीर-चांपा के पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज मध्यान भोजन (लंच) के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), पामगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। 127 बच्चों ने किया मध्यान भोजन स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार, आज कुल 127 बच्चों ने मध्यान भोजन लिया था, जिनमें से 12 बच्चे बीमार पड़े। बच्चों ने बताया कि आज भोजन में पत्तागोभी की सब्जी और अचार परोसा…
रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विस्तृत मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। साथ ही, स्टेडियम में सुरक्षा कारणों से कई वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, एनएच-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे और सांई अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग में वाहन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की नई रफ़्तारबस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ अब गोलियों की गूँज की जगह ट्रैक्टरों की आवाज़ और फूलों-फलों की महक फैल रही है, क्योंकि किसान आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़कर विकास की नई कहानी लिख रहे हैं, जिससे क्षेत्र में खुशहाली आ रही है। बस्तर संभाग के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अब गोलियों की गूँज नहीं, बल्कि खेतों में दौड़ते ट्रैक्टरों की आवाज़ विकास की नई इबारत लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ (लक्ष्य: 31 मार्च…
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर – नवा रायपुर को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में देश के प्रतिष्ठित बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मध्य 15 एकड़ भूमि के लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता नवा रायपुर में प्रस्तावित मेडिसिटी के विकास को नई गति देगा।…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की असीम शक्ति दें। उन्होंने हादसे में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृत रायपुर – छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव के क्षण में, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), कोसमबुड़ा ने अपनी तरह की पहली ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ (MYGS) प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता बनकर उभरने का गौरव प्राप्त किया है। पंचायती राज मंत्रालय आगामी 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ की इस विजेता टीम को औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा। छत्तीसगढ़ की जनजातीय शिक्षा प्रणाली की बड़ी जीत देश भर के 800 से अधिक स्कूलों…
लाइन परिचारकों की आय बढ़ी, मानदेय में 4,721 रुपए की बढ़ोतरी रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने संविदा पर कार्यरत लाइन परिचारकों के हित में दो बड़े फैसले लिये गए हैं, जिसमें पहला उनके मानदेय में लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय है। साथ ही कंपनी ने उनके नियुक्ति आदेश में उल्लेखित 10 वर्ष की संविदा सेवा के पश्चात् सेवासमाप्ति से राहत दी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहानुभूतिपूर्वक पहल और मार्गदर्शन में यह फैसला लिया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन व जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष…
