राजस्थान – साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है. लेकिन साइबर ठग नए-नए तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में पुलिस साइबर ठगों तक पहुंच तो रही है, लेकिन वारदात होने के बाद. ऐसा ही मामला सामने आया है जोधपुर से, जहां साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बासनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें सिम डीलर ने फिंगर स्कैन के बहाने एक मजदूर के नाम से दूसरी सिम उठाकर आगे बेच दी. उसी सिम का इस्तेमाल कर लाखों रुपए की साइबर…
Author: chhattisgarhrajya.in
गुजरात तट के पास अरब सागर में समुद्र के बीच अचानक बना विशाल जल‑घेरा और उबलते बुलबुले जैसी हलचल ने मछुआरों और प्रशासन को चौंका दिया है. मटमैला घूमता पानी और बीच समुद्र में बना एक विराट घेरा, गुजरात तट के पास दिखाई दे रहा है. यह रहस्यमयी नजारा देख मछुआरों के होश उड़ गए हैं. वीडियो सामने है, लेकिन वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है. गहरे समुद्र में तेजी से घूमते पानी और उबलते बुलबुलों ने सभी को दहशत में डाल दिया. यह घटना 11 जनवरी को सामने आई, जब वसई के पाचूबंदर की एक मछली पकड़ने वाली…
रायपुर – प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एडवरटाइजिंग एजेंसीज् एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने बधाई दी है। एसोसिएशन के संरक्षक अजय जैन व अध्यक्ष ओंकार सिंह मुद्दड़ के नेतृत्व में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुत सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े से मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक अजय जैन, शिवाजी मंथानी, अध्यक्ष ओंकार सिंह मुद्दड़, महासचिव अफसर खान, वैभवजैन, वीरेन्द्र शुला, इंदिरा जैन व अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
Panchak 2026: पंचक का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में हल्की-सी चिंता उत्पन्न हो जाती है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचक काल को विशेष सावधानी का समय माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कुछ कार्य अशुभ फल दे सकते हैं और उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पंचक क्या होता है, कब से कब तक रहेगा और इस दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए। Panchak 2026 Date: कब से कब तक रहेगा पंचक? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जनवरी 2026 का पंचक आज यानी 20…
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री मोदी 23 जनवरी को तमिलनाडु में एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, जहाँ गठबंधन में टीटीवी दिनाकरन जैसे नए सहयोगियों की औपचारिक घोषणा हो सकती है। एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच ओ पन्नीरसेल्वम को शामिल करने पर मतभेद बने हुए हैं, जिससे गठबंधन की अंतिम रूपरेखा पर अनिश्चितता है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महीने बचे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर मदुरंथकम में एक विशाल रैली के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए चुनावी बिगुल बजाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इस भव्य जनसभा…
राजस्थान की बेटी को राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिला है। इस सूचना के बाद सीकर जिले के बेरी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में ग्रामीण खुशी से झूम उठे हैं। पूरे इलाके में गर्व का माहौल है। यह आमंत्रण डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। आखिरकार क्या वजह रही कि राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की संतोष देवी को यह सम्मान मिला। संतोष देवी बेरी गांव की प्रगतिशील महिला किसान हैं। खेती के क्षेत्र में नवाचार किया है। उनके कार्यों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी कड़ी मेहनत और दूरदृष्टिता को सलाम करेंगे। संतोष देवी ने राजस्थान में…
नई दिल्ली -भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूरी प्रक्रिया भाजपा के…
करमरी- आदिवासी बहुल एवं कृषि आधारित आजीविका वाले जिले मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी की ग्राम पंचायत करमरी में सोमवार को वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन- ग्रामीण) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ‘आत्मनिर्भर गांव – विकसित भारत’ का संदेश दिया गया। इस दौरान योजना के प्रति उत्साह और सामुदायिक सहभागिता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरी जैसे कृषि, मछली तालाब निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। ये कार्य कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सीआरईडीए एवं वन विभाग के…
भुवनेश्वर – शहर के व्यस्त यूनिट-1 मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग रात करीब 2 बजे लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में करीब 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रारंभिक आकलन में आग से 1 करोड़ रुपये से अधिक के…
सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त विभिन्न शिकायतों की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। सुनवाई में आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू एवं अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पक्षों को निष्पक्ष रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। आयोग के अध्यक्ष श्री निषाद द्वारा शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते…
