Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के इंजीनियरों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने अपने अनुभव, कौशल और नवाचार का उपयोग करते हुए लगभग 60 साल पुरानी जर्मन निर्मित रेडियल ड्रिल मशीन को सफलतापूर्वक पुनः कार्यशील बना दिया है। यह मशीन 1965 में जर्मनी से आयातित की गई थी और राज्य गठन के कुछ वर्षों बाद तकनीकी खराबी के कारण अनुपयोगी हो गई थी। इस मशीन को सुधारने के लिए पहले विशेषज्ञों की तलाश की गई थी, परंतु इसकी अत्यधिक पुरानी तकनीक के कारण मरम्मत संभव नहीं हो सकी। इसके पश्चात पॉवर कंपनी के अनुभवी तकनीकी कर्मचारियों ने अपने स्तर पर इसके यांत्रिक…

Read More

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत जलस्रोतों, टंकियों, पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हांकित जलस्रोतों और पाइपलाइनों को शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में…

Read More

नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इस घोषणा के साथ ही एक बार फिर पार्टी में अध्यक्ष पद के बदलाव और संगठन नेतृत्व में परिवर्तन की संभावनाओं को बल मिल रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री नबीन ने पार्टी नेतृत्व और उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। इसके पीछे पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती और राज्यों में नेतृत्व को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Read More

कवर्धा-पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कुल 16 करोड़ 09 लाख 25 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 10 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए की लागत से ग्राम दानीघाठोली से देवदहरा तक 16.10 किलोमीटर एवं 2 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की लागत से नवागांव खुर्द से पैलपार तक 5 किलोमीटर की कुल 13 करोड़ 61 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही…

Read More

रायपुर- राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को अज्ञात वाहन चोरों की पतासाजी और शीघ्र…

Read More

रायपुर – महिला-बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 30 महिला हितग्राहियों को साइकिल सौंपी। यह कार्यक्रम सुहानी महिला समिति एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, भटगांव क्षेत्र के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बीरपुर, कसकेला, कसलगिरी, जुड़वानी एवं शिवसागरपुर ग्राम पंचायतों की महिलाओं को लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साइकिल जैसी सुविधाएं महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं को सरल बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने सुहानी महिला समिति एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन…

Read More

सिरमौर- हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात 3 बजे आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मरने वालों में कविता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, सारिका 9 साल, कृतिका 3 साल, तृप्ता देवी 44 साल तथा नरेश कुमार शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात दो से तीन बजे के बीच मोहन लाल के घर में हुआ, जहां प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आकर…

Read More

यूपी- प्रयागराज में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर्व के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि 16 जनवरी से 20 जनवरी तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह छुट्टी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगी। क्यों लिया गया यह फैसला? इस दौरान लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान करने आएंगे। ऐसे में शहर में बहुत भीड़ बढ़ जाएगी। सड़कों पर जाम लग सकता है और यातायात को रोकना-टोकना पड़ सकता है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और उन्हें आने-जाने…

Read More

प्रयागराज के पूरामुफ्ती क्षेत्र स्थित अहमदपुर पावन का मजरा हुसैनपुर गांव स्थित ईंट भट्ठों के लिए खोदे गए तालाबनुमा गड्ढे में बुधवार सुबह सब्जी कारोबारियों के चार बच्चों की लाश मिले। इसमें 2 सगे और दो चचेरे भाई शामिल हैं। ये सभी मंगलवार से लापता थे। चारों भाइयों में से किसी के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। डाक्टर्स ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कर लिया है। सूत्रों की माने तो रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई है। दरअसल, प्रयागराज और कौशांबी की…

Read More

उज्जैन -मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां स्थित देवगुरु श्री बृहस्पति मंदिर पहुंचकर सपत्नीक भगवान बृहस्पति के दर्शन कर पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को ये पूजा अर्चना मंदिर के पंडित आलोक गुरु द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के समीप तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ ठंड के दौरान चाय पी और चर्चा की। उन्होंने दुकान संचालक से उनका हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चाय के पैसे दिए। दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर…

Read More