Author: chhattisgarhrajya.in

Jharkhand News: झारखंड के गुमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 10 साल की बेटी के सामने उसके पिता का बेरहमी से कत्ल किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 10 साल की बेटी के सामने पिता का कत्लमामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छीछवानी गांव का है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र मिंज और कामिल टोप्पो दोनों का एक ही महिला के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अक्सर…

Read More

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा हुआ। जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टिहरी में लंबगांव क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित गांव क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई…

Read More

Bihar News : बिहार के किशनगंज में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ गौतम कुमार की कथित अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति, लग्जरी वाहन और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 80 करोड़ की संपत्ति EOU की जांच में सामने आया है कि 1994 बैच के दारोगा से पदोन्नत होकर एसडीपीओ बने गौतम कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग कर करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। यह संपत्ति उनकी वैध आय से लगभग 60.27 प्रतिशत…

Read More

जम्मू : पंजाब व जम्मू से जुड़े आपराधिक नेटवर्क की बढ़ती चुनौतियों के बीच, जम्मू पुलिस ने एक बार फिर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। जम्मू पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जिसके खिलाफ जम्मू के साथ साथ पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं। जम्मू पुलिस ने R.S. पुरा के पास एक कुख्यात अपराधी को सफलतापूर्वक धर दबोचा है। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने की कोशिश कर रहे इस व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जिससे किसी भी तत्काल खतरे को टालते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। आरोपी…

Read More

दिल्ली/दतिया : मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को को एमपी एमएलए कोर्ट से भ्रष्टाचार मामले में 3 वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। दो वर्ष से अधिक सजा होने के कारण विधायक की विधायकी पर खतरा मंडरा गया है। उनकी विधायकी जा सकती है और दतिया में उप चुनाव हो सकता है। हालांकि विधायक को एमपी एमएलए कोर्ट से 15 दिन की जमानत भी मिली है। विधायक 15 दिन में हाईकोर्ट में अपील कर सकेंगे। बता दें कि कांग्रेस विधायक को कल दिल्ली में गिरफ्तार किया था।…

Read More

फरीदाबाद- फरीदाबाद में गुरुवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के खिलाफ लगाए गए छेड़खानी के आरोपों को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता अंजली राघव आयोग के सामने पेश हुईं और अपना पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान अंजली राघव ने आयोग के सामने कहा कि उन्होंने पहले जो आरोप लगाए थे, अब वे उन्हें आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर उनसे माफी मांग ली थी। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह को माफ कर दिया है और अब उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं है।…

Read More

Kangra News : जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गईं। खेलते-खेलते गिरा युवक जानकारी के मुताबिक, बुधवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय 32 वर्षीय विजय कुमार, जो नूरपुर क्षेत्र के भड़वार के रहने वाले थे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। खिलाड़ी के गिरते ही साथ में खेल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में विजय को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, लेकिन जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए…

Read More

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार शाम को भागीरथ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती ने एक ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के रहने वाले गोलू कनौजिया और उसकी प्रेमिका ने नौतनवा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले दोनों लोगों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि दोनों के परिवार के लोग उनकी शादी के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने यह…

Read More

डेस्क : चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा ईमेल सीधे पुलिस मुख्यालय को भेजा गया, जबकि इससे पहले ऐसे 3 मेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर पहुंचे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाईकोर्ट परिसर की जांच में जुट गई हैं। बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल इधर, चंडीगढ़…

Read More

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को दी गई है. चड्ढा, पंजाब राज्य से राज्यसभा सांसद हैं. सूत्रों का दावा है कि राघव चड्ढा के खिलाफ यह एक्शन कुछ खास वजहों से लिया गया है. AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखा है उसमें यह भी कहा गया है कि उन्हें बोलने का समय आवंटित न किया जाए. इसमें सबसे पहली वजह है कि जब दिल्ली में आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष…

Read More