Author: chhattisgarhrajya.in

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के कई खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर ओलंपियनों और टैलेंट स्काउट्स का ध्यान खींचा रायपुर- ओडिशा ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतकर अपने दबदबे को साबित किया। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पुरुष टीम ने झारखंड को 4-1 से हराया, जबकि महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में मिजोरम को 1-0 से मात दी। पुरुष वर्ग में झारखंड को रजत और छत्तीसगढ़ को कांस्य मिला, जबकि महिला वर्ग में झारखंड ने…

Read More

रायपुर- गाँव में कभी बस की पहुँच नहीं थी, आज वहाँ बस के आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। सड़क पर बस दिखते ही बच्चे हाथ हिलाकर खुशी जाहिर करते हैं और हॉर्न की आवाज़ सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आते हैं—एक नई उम्मीद के साथ। यह उम्मीद अब शहर मुख्यालय, नगर मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय तक आसान पहुँच की है। यात्री बस में बैठकर लोग उन दिनों को याद करते हैं, जब उन्हें पैदल या किसी निजी वाहन के सहारे दूसरे स्थानों तक जाना पड़ता था। अब हालात बदल चुके हैं। स्कूल के बच्चे समय…

Read More

चीन के वुहान शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां ड्राइवरलेस टैक्सियों यानी Robotaxi में बैठे यात्रियों को घंटों तक अंदर फंसा रहना पड़ा. यह समस्या तब शुरू हुई जब Baidu की रोबोटैक्सी सर्विस में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई और कई गाड़ियां चलते-चलते हाईवे और सड़कों के बीच में रुक गईं. इस वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया और कुछ छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हुईं. रिपोर्ट के अनुसार, Baidu की Apollo Go Robotaxi सर्विस की कई गाड़ियां अचानक काम करना बंद कर गईं. ये गाड़ियां बीच सड़क पर रुक गईं, जिससे अन्य ड्राइवरों को अपनी गाड़ी…

Read More

रायपुर- महासमुंद जिलें के पिथौरा विकासखंड का ग्राम बिराजपाली आज “हर घर जल” के लक्ष्य का हासिल कर लिया है। कभी पेयजल के लिए हैंडपंप और दूरस्थ स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीण अब घर बैठे स्वच्छ पानी का लाभ उठा रहे हैं। इस सुविधा ने न केवल उनकी दिनचर्या को सरल बनाया है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। ग्राम बिराजपाली में 21 फरवरी 2026 को “हर घर जल” का सफल प्रमाणीकरण किया गया। योजना के तहत गांव के 182 घरों को नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे प्रत्येक परिवार तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल…

Read More

श्रीमती द्रौपदी मुर्मुभारत की राष्ट्रपति मैंने देखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों और वनांचलों में, बच्चे घर के बाहर प्रकृति के सानिध्य में अधिक समय बिताते हैं। वे खेल-कूद के सहज तरीके खोज लेते हैं। वे मिट्टी में लकीरें खींचकर और आकृतियां बनाकर, खेलने की जगह तैयार कर लेते हैं। वे फलों के सूखे बीजों का खेल की गोटियों की तरह इस्तेमाल कर लेते हैं। सूखे पत्तों, पेड़ों की जड़ों और फटे-पुराने कपड़ों से गेंद बना लेते हैं। बांस का उपयोग करके हॉकी और फुटबाल के गोल-पोस्ट बना लेते हैं। इस प्रकार, अनेक प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करके, वे अपने खेल-संसार…

Read More

बिलासपुर- बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मामले को नया मोड़ दे दिया है। डिवीजन बेंच ने पूर्व के आदेश को पलटते हुए सीबीआई की अपील स्वीकार कर ली है और मुख्य आरोपी अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिर से खुला था। इससे पहले सीबीआई और मृतक के बेटे सतीश जग्गी ने हाई कोर्ट के पुराने फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पुनः सुनवाई के लिए इसे बिलासपुर हाई कोर्ट भेजा था। सुनवाई…

Read More

मध्यप्रदेश- खंडवा में एक युवक के लिए उसका हुनर ही उसकी मौत का कारण बन गया। यहां एक सर्पमित्र को जहरीले सांप ने डंस लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सर्पमित्र सांप का रेस्क्यू करने के बाद उसे शांत करने के लिए नहला रहा था तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के डंसने के बाद भी खुद सर्पमित्र ने सांप को एक डिब्बे में बंद किया और अपने साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां इलाज शुरु हुआ लेकिन सर्पमित्र की जान नहीं बचाई जा सकी। सर्पमित्र आशिक खां मंसूरी को एक छोटी सी चूक भारी पड़ गई…

Read More

चेन्नई- भारत और फ्रांस के बीच शैक्षणिक एवं अनुंसंधान सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पांडिचेरी विश्वविद्यालय और फ्रांसिसी शोध संस्था इकोले फ्रांसे डी’एक्सट्रीम-ओरिएंट (ईएफईओ) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बुधवार को हस्ताक्षरित यह समझौता पांच साल का एक ढांचा स्थापित करता है जिसका उद्देश्य निरंतर संस्थागत सहयोग के माध्यम से दक्षिण एशियाई और भारतीय सभ्यताओं के अध्ययन को आगे बढ़ाना है।

Read More

मध्यप्रदेश – रीवा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां घरेलू विवाद में एक बहू ने अपने ससुर के संवेदनशील अंग में लात मार दी, जिससे ससुर गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। घटना जिले के लौर थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव की है। पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है। बताया गया है कि घर में बहू और ससुर ही रहते थे। बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है। ससुर-बहू…

Read More

आर्टेमिस II मिशन (Artemis II mission) के तहत नासा (NASA) ने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की ओर भेजा है। 1972 के अपोलो-17 मिशन के बाद यह पहली बार है जब कोई इंसान चाद पर पहुंचेगा अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन गुरुवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो चुका है। यह 1972 में अपोलो 17 के बाद चांद के आसपास भेजा गया पहला मानवयुक्त मिशन है। इस मिशन में चार एस्ट्रोनॉट्स चांद की परिक्रमा कर लगभग 10 दिनों बाद पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। यह मिशन चांद पर दीर्घकालिक मानव उपस्थिति और भविष्य में…

Read More