एजेसियां — कोच्चि, भारतीय नौसेना की ताकत और तटीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए ‘मालवन’ नामक पनडुब्बी रोधी युद्धक शैलो वॉटर क्राफ्ट नौसेना को सौंप दिया गया है। यह देश में स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने वाली ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। इस युद्धपोत का निर्माण कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है। नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए जा रहे आठ विशेष युद्धपोतों की शृंखला में ‘मालवन’ दूसरा जहाज है। अधिकारियों के अनुसार, इस जहाज के शामिल होने से…
Author: chhattisgarhrajya.in
वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान अमरीकी सेना के “मुख्य रणनीतिक लक्ष्य” लगभग पूरे होने के करीब हैं। ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “जैसा कि मैंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की घोषणा करते समय कहा था, हमारे लक्ष्य बहुत सरल और स्पष्ट हैं। हम व्यवस्थित रूप से उस शासन की अमेरिका को धमकाने या अपनी सीमाओं के बाहर अपनी ताकत दिखाने की क्षमता को खत्म कर रहे हैं। इसका मतलब है ईरान की नौसेना को खत्म करना – जो अब पूरी तरह से नष्ट हो चुकी…
नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 का नया एडिशन लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे Apex वेरिएंट नाम दिया है, जो डिजाइन के मामले में बाकी वेरिएंट्स से अलग नजर आता है। iQOO 15 Apex वेरिएंट पहले चीन में लांच के समय ही पेश किया गया था और अब इसे भारत में भी उपलब्ध कराया गया है। कीमत की बात करें तो iQOO 15 Apex वेरिएंट का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 72,999 रुपए में आता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है। कंपनी प्री-बुक करने…
एजेंसियां— कोलकाता, कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 के छठे मैच में दो अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच में अजिंक्य रहाणे कोलकाता की कप्तानी करेंगे, जबकि ईशान किशन हैदराबाद के कप्तान होंगे। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैचों में हार का सामना करके आ रही हैं। आईपीएल के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैदराबाद को हराया था। वहीं दूसरी ओर, कोलकाता को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों ही टीमें इस…
1967 में पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में हुए विद्रोह के बाद से, वामपंथी उग्रवाद या नक्सलवाद अक्सर हत्याओं, मुठभेड़ों और हिंसा की खबरों के साथ सुर्खियों में बना रहा है। एक समय ऐसा था जब देश के एक चौथाई से अधिक हिस्से-पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में, जिसे ‘रैड कॉरिडोर’ कहा जाता था-में नक्सलियों का दबदबा था। जहां सुरक्षा बलों के सदस्यों, नक्सलियों और आम नागरिकों सहित हजारों लोग मारे गए या घायल हुए, वहीं इन क्षेत्रों में, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य लगभग ठप्प हो गया था। नक्सलियों ने अपनी समानांतर…
Hanuman Janmotsav 2026, हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को आती है और 2026 में ये 2 अप्रैल यानि आज मनाई जा रही है। ये वही दिन है जब संकटमोचन हनुमान जी का जन्म हुआ था। भक्त पूरी श्रद्धा से इस दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं। अगर आपके जीवन में मुश्किलें हैं, तो चैत्र पूर्णिमा की रात बेहद असरदार मानी जाती है। कई लोग कहते हैं, पूरे मन से बजरंग बाण पढ़ने से बड़ी समस्याएं भी हल हो जाती हैं और दिल की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बजरंग बाण कैसे पढ़ें | सबसे पहले पूजा के लिए एक शांत और…
यदि घोषित लक्ष्यों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से लागू किया जाता है, तो 50 अरब डॉलर का व्यापारिक लक्ष्य और ऊर्जा, रणनीतिक साझेदारी ठोस उपलब्धियों में परिवर्तित हो सकती है… पिछले वर्ष 2025 के आखिर तक कनाडा में लगभग 20 लाख (2 मिलियन) से अधिक भारतीय मूल के निवासियों के होने का अनुमान था। कनाडा में भारतीयों का इतिहास 19वीं सदी के अंत में शुरू हुआ, जब मुख्य रूप से पंजाब से सिख अप्रवासी ब्रिटिश कोलंबिया में काम करने आए। नस्लीय भेदभाव जैसे कामागाटा मारू कांड 1914 का सामना करने के बावजूद, भारतीय समुदाय ने खुद को वहां स्थापित किया…
एक अमरीकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपए की कीमत 95 तक पहुंच चुकी है। अर्थात् हम 95 रुपए खर्च कर एक डॉलर प्राप्त कर सकते हैं अथवा अंतरराष्ट्रीय व्यापार कर सकते हैं। ‘रुपए’ का लगातार अवमूल्यन होता रहा है। डॉलर ही नहीं, ब्रिटिश मुद्रा ‘पौंड’ के लिए भी हमें 123.84 रुपए खर्च करने होंगे और यूरोप की मुद्रा ‘यूरो’ की कीमत भी 108 रुपए से अधिक है। ‘रुपया’ लगातार कमजोर होता रहा है, उसका असर हमारी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है और आयात-बिल भी महंगे होते रहे हैं। 2013-14 के संसदीय चुनाव के दौरान भाजपा ने ‘रुपए’ को भारत की…
सोने की कीमत में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। गुरुवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.97 फीसदी या 3025 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन मिडिल ईस्ट युद्ध में नरमी की उम्मीदों को मजबूत करने में नाकाम रहा है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट टूट गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगले कुछ हफ्तों तक ईरान में सैन्य अभियान जारी रखेगा। इसका मतलब…
अयोध्या – अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का भी दौरा किया और आश्वासन दिया कि भारतीय संस्कृति को बचाने और अक्षुण्य रखने में जो भी सहयोग होगा, वह अदाणी फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। गौतम अदाणी गुरुवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर में अपनी पत्नी प्रीति अदाणी और परिवार के सदस्यों के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों के लिए प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश…
